Bihar Constable Result 2021: पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, जानें क्या है आगे की प्रोसेस

Published : Dec 07, 2021, 10:37 AM IST
Bihar Constable Result 2021: पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, जानें क्या है आगे की प्रोसेस

सार

कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 और 21 मार्च 2021 को किया गया था। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 नवंबर 2020 से 14 दिसंबर 2020 तक ऑनलाइन हुई थी। इस परीक्षा  के जरिए कुल 8415 पदों पर भर्ती की जानी हैं। 

करियर डेस्क. बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होनो वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा (CSBC Bihar Constable Result 2021)  का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- csbc.bih.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा का रिजल्ट केंद्रीय चयन परिषद ने जारी किया है। इस परीक्षा (Constable Recruitment 2021) के माध्यम से कुल 8415 पदों पर भर्तियां (Recruitment 2021) की जाएंगी।


कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 और 21 मार्च 2021 को किया गया था। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 नवंबर 2020 से 14 दिसंबर 2020 तक ऑनलाइन हुई थी। इस परीक्षा  के जरिए कुल 8415 पदों पर भर्ती की जानी हैं, जिनमें से 3489 पद सामान्य वर्ग, 1470 पद सामान्य वर्ग ईबीसी, एससी के लिए 1307, ओबीसी के लिए 980, ईडब्लूएस के लिए 842, बीसी के लिए 245 और 82 पद एसटी कैटगरी के कैंडिडेट्स के लिए है।

ऐसे देखे रिजल्ट
कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। लेकिन जिन कैंडिडेट्स को रिजल्ट देखने में मुश्किल हो रही है हम उनके लिए आसान स्टेप्स बता रहे हैं। कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Result के लिंक पर जाएं।
  • यहां Written Examination for PET of Bihar Police Constable के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट देखने के लिए Download Result लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब एक रिजल्ट का पीडीएफ फाइल खुलकर आएगी।
  • इसमें अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

अब आगे क्या होगा
सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल फिलहाल ड्राइवर कॉन्स्टेबल की भर्ती प्रक्रिया में जुटा हुआ है। इसके साथ ही, कॉन्स्टेबल के 8415 पदों को बहाल करने में भी लग गया है। अब अगले चरण में अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आयोजित होगी। इसका आयोजन जनवरी 2022 के अंतिम सप्ताह में होगा। परीक्षा में दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद आदि का परीक्षण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Super 30: अब बिहार के अलावा दूसरे राज्यों के छात्रों को मिलेगा मौका, सुपर 30 का होगा विस्तार 

MPPSC: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया नया कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और