
करियर डेस्क. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (UPTET 2021) के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा 23 जनवरी को होनी है। लेकिन अभी तक जिन छात्रों ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है वो अभी उसे डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट updeled.gov.in पर यूपीटीईटी 2021 एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव है। उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जा रहा है। यह परीक्षा 28 नवंबर 2021 को होनी थी लेकिन प्रश्न पत्र लीक (UPTET Paper leak) होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
अगर आपको एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी लगती है या कोई जानकारी गलत दी गई है, तो तुरंत बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश कार्यालय से संपर्क कर उसमें सुधार करवा लें। परीक्षा केंद्र की जानकारी, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा प्रोटोकॉल समेत अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में दिए गए हैं।
इन बातों का ध्यान रखें कैंडिडेट्स
कैंडिडेट्स को इस बार परीक्षा समय से डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा समय से आधा घंटे पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। यानी 9.30 बजे के बाद पूरी तरह प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कैंडिडेट्स अपने साथ एडमिड कार्ड, फेस मास्क, पारदर्शी पानी की बोतल, फोटो आईडी प्रूफ, हैंड सैनिटाइज़र, कोविड सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म व डॉक्यूमेंट्स ही साथ लाएं।
जिन अभ्यर्थियों के अभिलेख पूर्ण नहीं होंगे उन्हे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दस्तावेज सक्षम अधिकारियों से वेरिफाइड होना चाहिए। बीटीसी या बीएड के प्रमाण पत्र ओरिजनल है तो ठीक है नहीं तो सक्षम अधिकारी द्वारा वेरीफाई होने आवश्यक है। ऑनलाइन डाउनलोड किए हुए प्रवेश पत्र की पांच से छह प्रतियां अपने साथ ले जाएं। इसके लिए अभ्यर्थी परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। यह यात्रा 22 से 24 जनवरी तक मान्य होगी। वहीं सिटी बसों में निशुल्क यात्रा 22 व 23 जनवरी की रात 12 बजे तक के लिए मान्य होगा। एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी प्रूफ भी लाना होगा। इस बार पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड भी मान्य होगा।
इसे भी पढ़ें- IGNOU: पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम की डेट घोषित, जानें कब होगा पेपर
UPTET 2021: इस बार कड़ी तैयारी के बीच होगा एग्जाम, दो सेटों में तैयार किया गया है पेपर
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi