कोरोना के कारण NEET PG-2021 की परीक्षाएं स्थागित, 18 अप्रैल को होना था पेपर

Published : Apr 15, 2021, 07:38 PM ISTUpdated : Apr 15, 2021, 07:39 PM IST
कोरोना के कारण NEET PG-2021 की परीक्षाएं स्थागित, 18 अप्रैल को होना था पेपर

सार

नीट पीजी की परीक्षा के लिए देशभर से एक लाख 70 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा के लिए पहले 162 केंद्र बनाये गये थे। लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण 255 केंद्र बनाए गए थे।

नई दिल्ली. देशभर में कोरोना संक्रमण ((COVID-19)) की दूसरी लहर के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NEET PG 2021) की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। केन्द्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए परीक्षा की स्थगित किया जा रहा है। परीक्षा की अगली तारीख कब होगी इस बार बाद में निर्णय लिया जाएगा। 

 

 

18 अप्रैल को होना था पेपर
नीट पीजी- 2021 की परीक्षा 18 अप्रैल 2021 को होने वाली थी।  कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच परीक्षा स्थगित करने की मांग हो रही थी। परीक्षा के खिलाफ सोशल मीडिया में लगातार मांग उठ रही थी। NEET PG 2021 को स्थिगत करने के लिए ट्विटर पर हैशटैग #postponeneetpg ट्रेंड हो रहा था। 

जारी हो गए थे एडमिट कार्ड
14 अप्रैल को NEET PG की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (NEET PG 2021 Admit Card) जारी कर दिए गए थे। इस परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिनके पास एमबीबीएस की डिग्री या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यताप्राप्त प्रोविजनल एमबीबीएस पास सर्टिफिकेट है। 

कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं भी कैंसिल
कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं भी कैंसिल कर दी गईं थी। यूपी बोर्ड ने आज बोर्ड परीक्षाएं कैंसिल कर दी हैं। इससे पहले सीबीएसई बोर्ड, छत्‍तीसगढ़ बोर्ड, पंजाब बोर्ड, राजस्थान बोर्ड, महाराष्ट्र बोर्ड, एमपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित किया जा चुका है। सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा कैंसल कर इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट निकालने का निर्णय लिया है। वहीं, 12वीं की परीक्षा कब से होंगी इसके लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!