Har Ghar Tiranga 2026: मोबाइल से घर बैठे ऐसे अपलोड करें तिरंगे के साथ सेल्फी, मिनटों में मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

Published : Aug 10, 2026, 03:54 PM ISTUpdated : Aug 10, 2026, 03:57 PM IST
Har Ghar Tiranga 2026

सार

Har Ghar Tiranga 2026 Mobile Se Selfie Upload: हर घर तिरंगा 2026 से कैसे जुड़ें? जानें अपने मोबाइल से तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने और डिजिटल सर्टिफिकेट पाने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।

Har Ghar Tiranga Selfie Upload: देश 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके पर सरकार की ओर से Har Ghar Tiranga Campaign 2026 के तहत नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने और अभियान में डिजिटल तरीके से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस साल यह अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलेगा। खास बात यह है कि इसमें शामिल होने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल फोन से घर बैठे तिरंगे के साथ अपनी फोटो अपलोड कर डिजिटल सर्टिफिकेट भी हासिल किया जा सकता है। जानिए हर घर तिरंगा 2026 में हिस्सा कैसे लें? मोबाइल से घर बैठे सेल्फी कैसे अपलोड करें और डिजिटल सर्टिफिकेट पाने का तरीका।

Har Ghar Tiranga 2026 में कैसे लें हिस्सा?

अगर आप भी इस अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं तो सबसे पहले Har Ghar Tiranga की आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर जाएं। किसी दूसरी वेबसाइट या अनजान लिंक पर अपनी निजी जानकारी या फोटो अपलोड करने से बचें। पोर्टल पर पहुंचने के बाद भागीदारी से जुड़ा विकल्प चुनें। यहां आपसे नाम, मोबाइल नंबर, राज्य और देश जैसी जरूरी जानकारियां मांगी जा सकती हैं। इन्हें पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार भरें।

पहले तिरंगे के साथ फोटो या सेल्फी लें

  • इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक साफ और स्पष्ट फोटो क्लिक करें। आप मोबाइल के कैमरे से सीधे अपनी सेल्फी ले सकते हैं या पहले से मौजूद फोटो का इस्तेमाल कर सकते हैं। फोटो लेते समय तिरंगे का सम्मान और गरिमा बनाए रखना जरूरी है।
  • अब वेबसाइट पर दिए गए फोटो अपलोड विकल्प पर जाएं। पोर्टल पर उपलब्ध सुविधा के अनुसार फोटो को ड्रैग एंड ड्रॉप कर सकते हैं, फाइल ब्राउज करके चुन सकते हैं या कैमरे से तस्वीर क्लिक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Independence Day Speech in Hindi: 2 मिनट, 5 मिनट और 10 मिनट का सबसे आसान और दमदार स्वतंत्रता दिवस भाषण

फोटो अपलोड करने के बाद क्या करें?

तस्वीर चुनने के बाद वेबसाइट पर दिखाई देने वाले निर्देशों को ध्यान से पूरा करें। फोटो सफलतापूर्वक अपलोड होने के बाद भागीदारी की प्रक्रिया को सबमिट करें। किसी भी चरण में गलत जानकारी भरने या अस्पष्ट फोटो अपलोड करने से बचें।

ये भी पढ़ें- Independence Day Slogans: 15 अगस्त के भाषण में शामिल करें आजादी के ये जोशीले नारे, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा मंच

ऐसे मिलेगा Har Ghar Tiranga Digital Certificate

भागीदारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोर्टल पर डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का विकल्प उपलब्ध होता है। इसे मोबाइल में सेव किया जा सकता है और जरूरत के अनुसार डिजिटल कॉपी के तौर पर रखा जा सकता है। यानी Har Ghar Tiranga 2026 में शामिल होने की पूरी प्रक्रिया मोबाइल से ही पूरी की जा सकती है। इसके लिए बस तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करें, आधिकारिक पोर्टल पर जानकारी भरें, फोटो अपलोड करें और प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना डिजिटल सर्टिफिकेट हासिल करें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Independence Day Slogans: 15 अगस्त के भाषण में शामिल करें आजादी के ये जोशीले नारे, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा मंच
विंग कमांडर कौन होता है? कैसे बनते हैं, कितनी होती है सैलरी और क्या-क्या करना पड़ता है?