HSSC Constable Result 2021: हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें आगे की प्रोसेस

Published : Dec 12, 2021, 01:44 PM IST
HSSC Constable Result 2021: हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल  भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें आगे की प्रोसेस

सार

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से निकली वैकेंसी के माध्यम से कुल 7298 पदों पर भर्तियां होनी है। इसमें पुरुष कॉन्स्टेबल के पद के लिए कुल 5500 सीटें रखी गई है।

करियर डेस्क. हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने कॉन्स्टेबल के पद पर आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट फिलहाल पुरुष वर्ग ( Male Constable Result 2021) के लिए ही निकाली गई है। जो कैंडिडेट्स इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से निकली वैकेंसी के माध्यम से कुल 7298 पदों पर भर्तियां होनी है। इसमें पुरुष कॉन्स्टेबल के पद के लिए कुल 5500 सीटें रखी गई है।

कैंडिडेट्स कैसे चेक करें रिजल्ट 

  • कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए Recruitment 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसमें Haryana Police HSSC Male Constable Recruitment 2020 Result 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब download result के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • इसमें अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स
हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर जारी इस वेकेंसी के तहत 7298 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें 5500 सीट पुरुष और 1100 सीट महिला कांस्टेबल के लिए रिजर्व की गई हैं। वहीं, 698 पोस्ट महिला कांस्टेबल HAP-DURGA-1 के लिए तय की गई हैं। कैडिडेट्स को 21,700 से लेकर 69,100 रुपए प्रति माह तक की सैलरी मिलेगी। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन 31 अक्टूबर, 01 और 02 नवंबर 2021 को किया गया था।

सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। कैंडिडेट्स कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और फिजिकल ट्रायल भी देना होगा। इस वेकेंसी से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर विजिट करें। बता दें कि रिजल्ट से पहले हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एग्जाम की आंसर की जारी की थी।

इसे भी पढ़ें- UGC NET Exam: यूजीसी नेट फेज- 2 की परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल

CBSE CTET Admit Card 2021: जारी हुए सीटेट के प्री एडमिट कार्ड, एग्जाम के दौरान इस बात का ध्यान रखें कैंडिडेट्स

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दे रही है 7 फ्री डेटा साइंस कोर्स करने का मौका, जानिए पूरी डिटेल
School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग