Hindi Diwas 2022: हिंदी की 10 सबसे दिलचस्प बात, क्या जानते हैं आप

Published : Sep 13, 2022, 07:00 AM IST
Hindi Diwas 2022: हिंदी की 10 सबसे दिलचस्प बात, क्या जानते हैं आप

सार

जानकार बताते हैं कि बोलचाल में इस्तेमाल की जाने वाली खड़ी बोली की शुरुआत 1900 में हुई थी। खड़ी भाषा में पहली कहानी किशोरीलाल गोस्वामी ने इंदुमती में लिखी थी। इस कहानी की भाषा ठीक वैसी ही है, जैसा आज हम बोलते और लिखते हैं।

करियर डेस्क : हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Diwas 2022) मनाया जाता है। यह दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से है। यह भारत की मातृभाषा है। दुनियाभर में 420 मिलियन से ज्यादा लोगों की पहली भाषा हिंदी है। 120 मिलियन लोग दूसरी भाषा के तौर पर इसका इस्तेमाल करते हैं। हिंदी दिवस के मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं हिंदी दिवस और इस भाषा से जुड़े 10 दिलचस्प बातें, जो शायद ही आप जानते हों...

  1. भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में स्वीकार किया था। 
  2. 26 जनवरी, 1950 को संविधान के अनुच्छेद 343 में हिंदी को आधिकारिक भाषा के तौर पर मान्यता दी गई।
  3. पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हिंदी दिवस मनाने का फैसला किया था।
  4. दुनियाभर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार 10 जनवरी, 2006 में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था।
  5. बिहार आधिकारिक तौर पर भाषा को अपनाने वाला पहला भारतीय राज्य था। साल 1881 में बिहार ने हिंदी को अपनी आधिकारिक राज्य भाषा बनाया था।
  6. हिंदी फारसी शब्द है। यह फारसी के 'हिंद' से निकला है। जिसका अर्थ 'सिंधु नदी की भूमि' है।
  7. हिंदी आधुनिक आर्य भाषाओं में से एक भाषा है।
  8. गुरु, कर्म, मंत्र, निर्वाण, योग, अवतार, बंगला, जंगल, खाकी, लूट, पंच, पजामा, शरबत, शैंपू, ठग और आंधी जैसे कई शब्द अंग्रेजी ने हिंदी से ही लिए हैं।
  9. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 'अच्छा' और 'सूर्य नमस्कार' जैसे कई हिंदी के शब्द शामिल किए गए हैं।
  10. भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, फिजी, मॉरीशस, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद, अमेरिका, यूके, टोबैगो और जर्मनी जैसे देशों में हिंदी बोली जाती है।

इसे भी पढ़ें
Hindi Diwas 2022: हिंदी भाषा पर है पकड़ तो जानें 5 सबसे बेस्ट करियर ऑप्शन

Hindi Diwas 2022: कब हुई खड़ी बोली यानी हिंदी में कहानी लिखने की शुरुआत, पहली कहानी कौन सी थी और किसने लिखी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और