9वीं-11वीं की परीक्षा: कोरोना संक्रमित छात्र को कैसे मिलेंगे पेपर, टीचर्स ने दिए ये सुझाव

Published : Apr 11, 2021, 03:36 PM IST
9वीं-11वीं की परीक्षा: कोरोना संक्रमित छात्र को कैसे मिलेंगे पेपर, टीचर्स ने दिए ये सुझाव

सार

देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसी बीच 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं भी होनी हैं। परीक्षा को लेकर अभी तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। 

भोपाल. मध्यप्रदेश में नवमीं और 11वीं की परीक्षाएं 12 अप्रैल से शुरू होने जा रही हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने यह परीक्षाएं ओपन बुक पैटर्न पर लेने की घोषणा करते हुए आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत विद्यार्थियों को स्कूल से प्रश्नपत्र और कॉपियां लेनी हैं और उत्तर लिखकर निर्धारित समय तक उन्हें जमा करना है। इस व्यवस्था के तहत वर्तमान में कोरोना पीड़ित विद्यार्थी किस तरह परीक्षा में शामिल होंगे, इसे लेकर अभी तक कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है।

तो क्या Whatsaap पर आएगा पेपर
लॉकडाउन का हवाला देते हुए कॉपियां देने और जमा करने का निर्णय प्राचार्यों के हाथ में सौंप दिया है, लेकिन संक्रमित विद्यार्थी स्कूल से कॉपी कैसे लेगा? क्या उसकी जगह किसी और को पेपर-कॉपी ले जाने और जमा करने की अनुमति मिलेगी या संक्रमण ठीक होने पर उसे यह प्रदान किया जाएगा, इसके लेकर कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है।ट

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्राचार्यों और शिक्षकों का सुझाव है कि जिस तरह उच्च शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को वाट्सऐप पर पेपर भेजकर सादे कागज पर लिखे उत्तर मंगा रहा है, वैसे ही स्कूली विद्यार्थियों को खासतौर पर संक्रमित विद्यार्थियों को पेपर मोबाइल पर भेजे जा सकते हैं। लेकिन इस सम्बंध में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है।

भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि विभाग ने परीक्षाओं के सम्बंध में निर्णय लेने का अधिकार स्कूल के प्राचार्यों को दिया गया है, वे परिस्थिति के अनुसार निर्णय ले सकते हैं। इस सम्बंध में कोई अन्य आदेश आएगा तो उसके आधार पर आगे निर्देश जारी करेंगे।
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!