HPCL Jobs: इंजीनियर से HR और फाइनेंस तक 700+ वैकेंसी, फ्रेशर को भी मौका, सैलरी 2.8 लाख तक

Published : Mar 16, 2026, 02:00 PM IST

HPCL Recruitment 2026 Last Date: Hindustan Petroleum Corporation Limited ने 731 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इंजीनियर, HR, फाइनेंस समेत कई पदों पर मौका है। ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट नजदीक है। जानिए कौन-कौन से पद हैं और सैलरी कितनी है।

PREV
16
सरकारी नौकरी: HPCL में 700 से ज्यादा वैकेंसी, लास्ट डेट नजदीक

अगर आप सरकारी या पब्लिक सेक्टर की नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कंपनी 700 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति करने जा रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट नजदीक है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे 25 मार्च 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

26
HPCL Recruitment 2026: कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?

HPCL की इस भर्ती अभियान के तहत कुल 731 पद भरे जाएंगे। कंपनी तकनीकी और नॉन-टेक्निकल दोनों क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रही है। इन पदों में शामिल हैं-

  • सिविल इंजीनियर
  • केमिकल इंजीनियर
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियर
  • एचआर ऑफिसर
  • लीगल ऑफिसर
  • फाइनेंस ऑफिसर
  • सीनियर ऑफिसर
  • असिस्टेंट मैनेजर
  • मैनेजर (प्रोजेक्ट)
  • सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटजिस्ट
36
HPCL Government Jobs 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

अगर योग्यता की बात करें तो अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई हैं। उम्मीदवार के पास इन में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए-

  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन
  • फुल-टाइम डिप्लोमा
  • इंजीनियरिंग डिग्री
  • MBA
  • चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA)
  • कॉस्ट अकाउंटेंसी (CMA)
  • लॉ ग्रेजुएशन
  • संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री
  • कुछ सीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों से काम का अनुभव भी मांगा गया है।
46
HPCL Recruitment 2026 Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?
  • HPCL में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अच्छा वेतन मिलेगा।
  • फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए शुरुआती सैलरी करीब 30,000 रुपये प्रति माह से शुरू हो सकती है।
  • सीनियर पदों पर यह सैलरी 2,80,000 रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है।
  • वहीं सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटजिस्ट जैसे पदों पर सालाना पैकेज 50 से 60 लाख रुपये तक भी हो सकता है।
56
HPCL 731 Posts Recruitment: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
  • इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।
  • सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी।
  • इसके बाद सफल उम्मीदवारों को ग्रुप टास्क के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा।
  • इन सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों का ही अंतिम चयन किया जाएगा।
66
HPCL Apply Online 2026: आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले Hindustan Petroleum Corporation Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां Current Openings सेक्शन में जाएं।
  • Recruitment of Officers 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता और कैटेगरी सही-सही भरें।
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories