
करियर डेस्क : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने रविवार को ICSE बोर्ड 10वीं का फाइनल रिजल्ट (ICSE 10th Result 2022) जारी कर दिया है। देशभर में चार स्टूडेंट्स ने समान अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉपर लिस्ट में पहली पोजिशन हासिल की है। फर्स्ट रैंक पर तीन लड़कियां और एक लड़का है। उन्हें 499 अंक यानी 99.8 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। इन्हीं में शामिल हैं उत्तर प्रदेश (Uttar Prades) के कानपुर (Kanpur) की अनिका गुप्ता (Anika Gupta)..रिजल्ट आने के बाद अनिका ने सफलता का श्रेय माता-पिता और टीचर्स को दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपना फ्यूचर प्लान बताया।
डॉक्टर बनना चाहती हैं अनिका गुप्ता
अनिका गुप्ता शेलिंग हाउस स्कूल की स्टूडेंट हैं। सिविल लाइंस स्थित आनंद एश्वर्य अपार्टमेंट में उनका घर है। उनके पिता डॉ. सौरभ गुप्ता नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ हैं, वहीं, मां डॉ. वंदना गुप्ता पैथोलॉजिस्ट हैं। माता-पिता की तरह ही बेटी का भी सपना डॉक्टर बनने का ही है। अनिका बताती हैं, कि वह जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा प्रोफेशन है, जिसमें सेवा के साथ संतुष्टि है और काम वही करना चाहिए जिसमें संतुष्टि मिले।
टॉप करूंगी, इसकी उम्मीद न थी- अनिका गुप्ता
अनिका ने बताया कि वे हर दिन चार से पांच घंटे की पढ़ाई करती थीं। यही कारण था कि किसी तरह की विशेष या स्ट्रैटजी बनाकर पढ़ाई नहीं की। उन्होंने कहा कि घर पर मम्मी-पापा और स्कूल में टीचर्स ने काफी सपोर्ट किया। जिससे पढ़ाई अच्छी होती चली गई। उन्होंने बताया कि कोचिंग के साथ सेल्फ स्टडी पर फोकस रहा। अनिका ने बताया कि रिजल्ट अच्छा आएगा, यह तो उम्मीद थी लेकिन टॉप करूंगी, इसकी उम्मीद नहीं थी। वह अपने रिजल्ट से काफी खुश हैं।
पेंटिंग और किताबें पढ़ने का शौक
अनिका अपनी हॉबी को लेकर बताती हैं कि उन्हें पेंटिंग्स करना बहुत पसंद हैं। खाली टाइम में वे या तो पेंटिंग्स बनाती हैं या फिर किताबें पढ़ती हैं। इन्हीं दोनों कामों में उनका खूब मन लगता है। उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बहन 7वीं क्लास में पढ़ती है। वहीं, बेटी की इस सफलता पर माता-पिता काफी खुश हैं।
इसे भी पढ़ें
ICSE 10th Result 2022 Toppers List : तीन छात्राओं और एक छात्र को मिली फर्स्ट रैंक, यहां देखिए टॉपर्स की लिस्ट
ICSE 10th Result 2022: 10वीं के मार्क्स से नहीं हैं खुश तो अपनाएं ये तरीका, बढ़ सकते हैं आपके नंबर !
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi