इस बार 10वीं के रिजल्ट में टॉप-3 में देशभर के 110 स्टूडेंट्स शामिल हैं। पहले पोजिशन पर चार स्टूडेंट्स हैं, जिन्हें 99.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। दूसरे नंबर पर 34 छात्र-छात्राएं हैं, जिन्होंने 99.6 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त किया है। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। 

इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के 10वीं के रिजल्ट (ICSE 10th Result 2022) में मिले नंबर से अगर कोई छात्र खुश नहीं है तो वह रीचेकिंग के लिए अप्लाई कर सकता है। यह प्रॉसेस स्टार्ट हो चुकी है। 23 जुलाई, 2022 लास्ट डेट है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred