ICSE 10th Result 2026 Date: आईसीएसई 10वीं रिजल्ट कब आएगा? जानिए डेट-टाइम लेटेस्ट अपडेट, Direct Link

Published : Apr 25, 2026, 12:23 PM IST
ICSE 10th Result 2026 Date

सार

ICSE 10th Result 2026 Date and Time: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) जल्द ही ICSE 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी करने जा रहा है। ऐसे में छात्र जान लें कि रिजल्ट की घोषणा होने के बाद अपने मार्क्स कहां-कैसे चेक करें और क्या है लेटेस्ट अपडेट।

ICSE 10th Result 2026 Date: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से ICSE 10वीं का रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। बता दें कि CISCE हर साल Class 10 की परीक्षा कराता है और अब इस साल परीक्षा में शामिल छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में जानिए कब आयेगा आईसीएसई 10वीं रिजल्ट और घोषणा होने के बाद रिजल्ट लिंक कहां एक्टिव होगा, छात्र अपने मार्क्स कैसे चेक और डानलोड करें, पूरी डिटेल पढ़ें।

कब आएगा ICSE 10वीं का रिजल्ट 2026, संभावित डेट-टाइम

पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो ICSE 10th का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी दिनों या मई के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है। संभावना है कि यह 28 अप्रैल के आसपास या मई के पहले सप्ताह में दोपहर करीब 3 बजे घोषित हो।

ICSE 10वीं का रिजल्ट 2026 कहां चेक करें?

रिजल्ट आने के बाद आप इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं-

रिजल्ट से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए इन साइट्स को समय-समय पर चेक भी करते रहें।

ICSE 10वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे देखें?

  • ICSE 10वीं का रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org खोलें।
  • फिर “ICSE Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना Unique ID, Index Number और Captcha भरें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

ICSE 10वीं का रिजल्ट 2026 मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

  • रिजल्ट देखने के बाद “Download” या “Print” का ऑप्शन मिलेगा।
  • इससे PDF सेव कर लें और जरूरत के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि यह अस्थायी (provisional) मार्कशीट होती है, असली मार्कशीट स्कूल से मिलेगी।

ICSE 10वीं का रिजल्ट 2026 DigiLocker से कैसे देखें

  • डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट www.digilocker.gov.in में लॉगिन करें (मोबाइल या आधार से)।
  • अब एजुकेशन सेक्शन में जाएं।
  • CISCE बोर्ड चुनें और अपनी डिटेल डालें।
  • इसके बाद आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

UMANG ऐप से ICSE 10वीं का रिजल्ट 2026 चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले उमंग ऐप web.umang.gov.in खोलें या इंस्टॉल करें।
  • मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • CISCE सर्विस सर्च करें और “ICSE Result 2026” पर क्लिक करें।
  • डिटेल डालते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

ICSE 10वीं का रिजल्ट 2026 में क्या-क्या जानकारी होगी

रिजल्ट में आपका नाम, रोल/आईडी नंबर, हर विषय के अंक और कुल परिणाम (पास/फेल) जैसी जानकारी दी होती है।

ICSE 10वीं का रिजल्ट 2026: पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए

ICSE में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। अगर किसी विषय में कम नंबर आते हैं, तो इंप्रूवमेंट एग्जाम देने का मौका दिया जाता है। कुल मिलाकर, ICSE 10वीं का रिजल्ट जल्द ही आने की उम्मीद है। इसलिए छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है, बस ऑफिशियल वेबसाइट, DigiLocker और UMANG ऐप पर नजर बनाए रखें, ताकि रिजल्ट आते ही आप तुरंत चेक कर सकें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

JAC Class 12th Result 2026 Date: कब आएगा झारखंड इंटर रिजल्ट, UMANG ऐप के मैसेज से बढ़ा कन्फ्यूजन, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Business Ideas: कम पढ़े-लिखे हैं तो क्या? घर बैठे शुरू करें ये 5 दमदार बिजनेस, कमाई होगी अनलिमिटेड