ICSI CS 2022: एग्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल और फाउंडेशन कोर्स के लिए एग्जाम डेट घोषित, ऐसे देखें शेड्यूल

Published : Dec 31, 2021, 02:03 PM ISTUpdated : Dec 31, 2021, 02:47 PM IST
ICSI CS 2022: एग्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल और फाउंडेशन कोर्स के लिए एग्जाम डेट घोषित, ऐसे देखें शेड्यूल

सार

 आईसीएसआई समय सारिणी के अनुसार फाउंडेशन कोर्स के लिए परीक्षा 15 और 16 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

करियर डेस्क. इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (Institute of Company Secretaries) ने आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu पर ICSI CS जून 2022 परीक्षा के लिए शेड्यूल (exam timetable) जारी कर दिया है। ICSI ने एग्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल और फाउंडेशन कोर्स के लिए एग्जाम डेट की घोषणा की है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं। कार्यकारी और व्यावसायिक परीक्षाएं 1 जून से शुरू होंगी और 10 जून, 2022 को संपन्न होंगी।  परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

आईसीएसआई समय सारिणी के अनुसार फाउंडेशन कोर्स के लिए परीक्षा 15 और 16 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पेपर I और पेपर III सुबह 9.30 से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा और पेपर II और पेपर IV शाम 4 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। नोटिफिकेश में कहा गया है कि कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि संस्थान किसी भी आपात स्थिति को पूरा करने के लिए 11, 12, 13 और 14 जून, 2022 को आरक्षित रखता है।

कैंडिडेट्स परीक्षा का शेड्यूल कैसे डाउनलोड कैसे करें
कैंडिडेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं। उन कैंडिडेट्स के लिए हम कुछ आसान स्टेप्स बता रहे हैं इन्हें फॉलो करके वो टाइम टेबल देख हैं।  

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक साइट पर जाएं- icsi.edu 
  • होम पेज पर Whats New सेक्शन पर क्लिक करें। 
  • सभी पाठ्यक्रमों के लिए आईसीएसआई सीएस जून 2022 परीक्षा टाइम टेबल के लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा टाइम टेबल की जांच करें और इसे डाउनलोड करके रख सकते हैं। 

कैंडिडेट्स चेक करते रहें साइट्स 
कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक करके सीधे एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं। इसके साथ ही कैंडिडेट्स इस एग्जाम से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए लगातार इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की वेबसाइट चेक करते रहें। 

इसे भी पढ़ें- Scholarship: एमपी में छात्राओं को 10 महीने तक लगातर मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें कैसे उठाए योजना का लाभ

Upsc Interview Tricky Questions: डर के कारण शरीर का कौन सा अंग कमजोर होता है? जानें जवाब

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!