Rank Required for IIT Bombay CSE: आईआईटी बॉम्बे में सीएसई के लिए कितनी रैंक चाहिए?

Published : May 30, 2026, 03:52 PM IST
Rank Required for IIT Bombay CSE

सार

How Much Rank is Required for IIT Bombay CSE Admission 2026: आप IIT बॉम्बे में CSE में एडमिशन लेना चाहते हैं? पिछले साल सीएसई एडमिशन में आईआईटी बॉम्बे में किस कैटेगरी में कितनी क्लोजिंग रैंक गई? क्या जोसा काउंसलिंग 2026 के लिए कटऑफ समझना चाहते हैं? आईआईटी बॉम्बे में सीएसई के लिए कितनी रैंक चाहिए? 

IIT Bombay CSE Cutoff: अगर आप 2026 की जोसा काउंसलिंग में आईआईटी में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि मुकाबला कितना ज्यादा टफ होता है। देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में शामिल आईआईटी बॉम्बे (Indian Institute of Technology Bombay) में कंप्यूटर साइंस की सीटें हर साल सबसे पहले भर जाती हैं। पिछले साल के जोसा काउंसलिंग कटऑफ डेटा से साफ पता चलता है कि यहां एडमिशन सिर्फ बहुत ही हाई रैंक वाले स्टूडेंट्स को मिलता है, लेकिन अलग-अलग कैटेगरी में थोड़ी बहुत राहत भी मिलती है।

IIT Bombay CSE Admission 2026: ओपन कैटेगरी में सबसे कड़ा कंपीटिशन

जनरल (जेंडर-न्यूट्रल यानी सभी के लिए) ओपन कैटेगरी में ओपनिंग रैंक 1 रही जबकि क्लोजिंग रैंक 66 रही। इसका मतलब साफ है कि सिर्फ टॉप 100 के अंदर आने वाले स्टूडेंट्स के लिए ही यहां मौका बन पाता है। वहीं फीमेल-ओनली (सिर्फ लड़कियों के लिए अतिरिक्त सीटें) में रेंज थोड़ी बड़ी रही। इसमें ओपनिंग रैंक 29 और क्लोजिंग रैंक 296 रही। 

IIT Bombay CSE: ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में थोड़ा बेहतर मौका लेकिन फिर भी हाई लेवल कंपटीशन

ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में स्थिति कुछ इस तरह रही-

  • जेंडर-न्यूट्रल: ओपनिंग 5 और क्लोजिंग 20
  • फीमेल-ओनली: ओपनिंग 38 और क्लोजिंग 53
  • दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी): ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों 3

यह दिखाता है कि इस कैटेगरी में भी बहुत अच्छा परफॉर्म करना जरूरी है।

IIT Bombay ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी: कुछ हद तक ज्यादा रेंज

  • जेंडर-न्यूट्रल: ओपनिंग 6 और क्लोजिंग 54
  • फीमेल-ओनली: ओपनिंग 70 और क्लोजिंग 331
  • दिव्यांग: ओपनिंग 2 और क्लोजिंग 3
  • यहां फीमेल सीटों में थोड़ी ज्यादा रेंज देखने को मिली, लेकिन कंपटीशन फिर भी मजबूत है।

आईआईटी बॉम्बे एससी कैटेगरी कटऑफ रैंक

  • जेंडर-न्यूट्रल: ओपनिंग 1 और क्लोजिंग 31
  • फीमेल-ओनली: ओपनिंग 111 और क्लोजिंग 270
  • दिव्यांग: केवल एक सीट (1 से 1 तक)

आईआईटी बॉम्बे एसटी कैटेगरी: ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक

  • जेंडर-न्यूट्रल: ओपनिंग 2 और क्लोजिंग 19
  • फीमेल-ओनली: ओपनिंग 17 और क्लोजिंग 76
  • दिव्यांग: केवल एक सीट (1 से 1 तक)

जोसा काउंसलिंग 2026 कैंडिडेट्स क्या ध्यान रखें?

इस पूरे डेटा से साफ समझ आता है कि आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस लेना मतलब टॉप लेवल परफॉर्मेंस जरूरी है। जनरल कैटेगरी में टॉप 100 के अंदर रैंक लगभग जरूरी है। रिजर्व्ड कैटेगरी में भी कंपटीशन बहुत हाई है। लड़कियों और दिव्यांग सीटों में थोड़ा एक्स्ट्रा मौका मिलता है, लेकिन वहां भी अच्छी रैंक जरूरी है। आईआईटी बॉम्बे का कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स हर साल भारत का सबसे ज्यादा डिमांड वाला और कठिन एडमिशन वाला कोर्स रहता है। अगर आप जोसा काउंसलिंग 2026 में इसे टारगेट कर रहे हैं, तो इस कटऑफ डेटा को ध्यान में रखकर ही अपनी चॉइस फिलिंग स्ट्रैटेजी बनाएं, ताकि सही फैसला ले सकें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

IIT CSE Seats for Girls: सीएस में लड़कियों के लिए किस IIT में सबसे ज्यादा सीटें? देखें पूरी लिस्ट
IIT CSE Seats 2026: आईआईटी में कंप्यूटर साइंस का सपना है तो ये आंकड़े जरूर देखें, कहां सीटें ज्यादा और कहां कम