IIT CSE Seats for Girls: सीएस में लड़कियों के लिए किस IIT में सबसे ज्यादा सीटें? देखें पूरी लिस्ट

Published : May 30, 2026, 02:30 PM IST
Which IIT has Highest CSE Seats for Girls

सार

Which IIT has Highest CSE Seats for Girls: IIT में CSE की सबसे ज्यादा सीटें लड़कियों के लिए किस संस्थान में हैं? IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली और अन्य टॉप IITs में लड़कियों के लिए कितने सीट्स रिजर्व हैं? JoSAA सीट मैट्रिक्स के अनुसार किस IIT में लड़कियों के एडमिशन के ज्यादा मौके हैं?

Female Supernumerary Seats IIT: देशभर के लाखों JEE Advanced अभ्यर्थियों का सपना होता है कि उन्हें किसी IIT में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) मिल जाए। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में IITs ने सिर्फ सीटें बढ़ाने पर ही नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने पर भी खास फोकस किया है। इसी वजह से कई IITs में Female-only और Female Supernumerary सीटों का प्रावधान किया गया है। JoSAA की ताजा सीट मैट्रिक्स बताती है कि देश के टॉप IITs में लड़कियों के लिए CSE सीटों का वितरण काफी अलग-अलग है। कहीं 39 सीटें हैं तो कहीं सिर्फ 8 या 9 सीटें। ऐसे में अगर आप महिला उम्मीदवार हैं और इस साल IIT में CSE लेने का सपना देख रही हैं, तो यह डेटा आपके लिए बेहद काम का हो सकता है।

टॉप IITs में लड़कियों के लिए CSE की कितनी सीटें हैं

IIT लड़कियों के लिए CSE सीटें
आईआईटी बॉम्बे39
आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी31
आईआईटी खड़गपुर 28
आईआईटी कानपुर26
आईआईटी रोपड़ 24
आईआईटी गुवाहाटी 23
आईआईटी रूड़की 22
आईआईटी दिल्ली 20
आईआईटी मद्रास 18
आईआईटी इंदौर 17

नंबर-1 पर IIT Bombay, लड़कियों के लिए सबसे ज्यादा 39 सीटें

अगर सिर्फ लड़कियों के लिए उपलब्ध CSE सीटों की बात करें तो IIT Bombay सबसे आगे है। यहां Female-only कैटेगरी में कुल 39 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें 28 सुपरन्यूमेररी सीटें भी शामिल हैं। यही वजह है कि महिला उम्मीदवारों के लिए यह संस्थान सबसे आकर्षक विकल्पों में शामिल रहेगा।

IIT BHU दूसरे नंबर पर, IIT Kharagpur और IIT Kanpur भी पीछे नहीं

अक्सर चर्चा आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली या मद्रास की होती है, लेकिन सीटों के मामले में आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी ने मजबूत स्थिति बनाई है। यहां लड़कियों के लिए CSE की कुल 31 सीटें हैं, जो पूरे देश में दूसरे नंबर पर हैं। यह आंकड़ा कई पुराने और प्रतिष्ठित IITs से भी ज्यादा है। आईआईटी खड़गपुर में लड़कियों के लिए 28 सीटें हैं जबकि आईआईटी कानपुर में 26 सीटें उपलब्ध हैं। दोनों संस्थान लगातार CSE की सबसे पसंदीदा शाखाओं में गिने जाते हैं। अच्छी प्लेसमेंट, मजबूत रिसर्च और बड़ी एलुमनाई नेटवर्क के कारण यहां प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रहती है।

IIT Ropar और IIT Guwahati में भी बढ़िया अवसर

जहां कई छात्र सिर्फ पुराने IITs पर ध्यान देते हैं, वहीं डेटा दिखाता है कि आईआईटी रोपड़ और आईआईटी गुवाहाटी में भी लड़कियों के लिए पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं।

  • आईआईटी रोपड़- 24 सीटें
  • आईआईटी गुवाहाटी- 23 सीटें
  • कटऑफ और सीटों के संतुलन को देखते हुए ये संस्थान कई उम्मीदवारों के लिए बेहतर अवसर बन सकते हैं।

IIT Delhi और IIT Madras में सीटें अपेक्षाकृत कम

देश के सबसे चर्चित IITs में शामिल IIT Delhi और IIT Madras में लड़कियों के लिए CSE सीटें क्रमशः 20 और 18 हैं। ब्रांड वैल्यू और उच्च मांग के कारण यहां सीटें कम होने के बावजूद कटऑफ बेहद ऊंची रहती है। इसलिए केवल सीटों की संख्या देखकर निर्णय लेना सही नहीं होगा।

किस आईआईटी में महिलाओं के लिए सबसे कम सीटें?

लड़कियों के लिए CSE सीटों के मामले में नए IITs में संख्या काफी सीमित है। जिसमें-

  • आईआईटी पलक्कड़- 8 सीटें
  • आईआईटी जम्मू- 8 सीटें
  • आईआईटी गोवा- 9 सीटें
  • आईआईटी भिलाई- 12 सीटें

हालांकि सीटें कम हैं, लेकिन कई बार कटऑफ और अवसरों के हिसाब से ये संस्थान बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

सिर्फ सीटों की संख्या नहीं, सुपरन्यूमेररी सीटों को भी समझें

महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए IITs में Supernumerary Seats जोड़ी जाती हैं। ये अतिरिक्त सीटें होती हैं, जिनसे सामान्य सीटों पर असर नहीं पड़ता। उदाहरण के तौर पर

  • IIT Bombay- 28 Supernumerary Seats
  • IIT Kanpur- 26
  • IIT Kharagpur- 22
  • IIT Delhi- 0
  • IIT Madras- 6

यानी कुछ IITs ने महिला भागीदारी बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सीटों का काफी बड़ा विस्तार किया है।

एडमिशन लेने वाले छात्र इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सिर्फ NIRF रैंकिंग या IIT के नाम के आधार पर चॉइस फिलिंग कर रहे हैं, तो यह रणनीति अधूरी हो सकती है। सीट मैट्रिक्स को समझना उतना ही जरूरी है जितना पिछले साल की कटऑफ को देखना।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

IIT CSE Seats 2026: आईआईटी में कंप्यूटर साइंस का सपना है तो ये आंकड़े जरूर देखें, कहां सीटें ज्यादा और कहां कम
IT Manager Turned Auto Driver: 9 साल तक आईटी मैनेजर रही महिला ने छोड़ी नौकरी, अब ऑटो चलाकर कमा रही ₹60,000; बोली- यहीं मिली असली खुशी