Handshake Puzzle: हैंडशेक पजल के आसान फॉर्मूले से सेकेंडों में रीजनिंग सवाल हल करें। जानिए ट्रिक, प्रैक्टिस सवाल और जवाब, जो SSC, बैंक, रेलवे जैसी परीक्षाओं में आपको बढ़त दिला सकते हैं।

Handshake Puzzle: कंपटीटीव एग्जाम्स में लॉजिकल रीजनिंग के सवाल पूछे जाते हैं। हैंडशेक, सीटिंग अरेंजमेंट, ब्लड रिलेशन, कैलेंडर, दिशा ज्ञान और कोडिंग-डिकोडिंग जैसे सवाल अक्सर SSC, बैंक, रेलवे और अन्य सरकारी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। हैंडशेक वाले सवाल खास इसलिए होते हैं क्योंकि इनमें एक छोटा-सा फॉर्मूला पूरे सवाल को कुछ सेकंड में हल कर देता है। अगर यह ट्रिक दिमाग में बैठ जाए, तो बड़े से बड़ा सवाल सेकेंडों में सॉल्व हो सकता है। नीचे देखिए कुछ रीजनिंग सवाल और उनके जवाब...

सवाल - एक कमरे में कुछ लोग हैं। सभी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं। कुल 45 हाथ मिलाने हुए। कमरे में कितने लोग थे?

सही जवाब - कमरे में 10 लोग थे।

जानिए आखिर कैसे...

जब हर शख्स हर दूसरे शख्स से सिर्फ एक बार हाथ मिलाता है, तो कुल हैंडशेक की संख्या का फॉर्मूला होता है -

फॉर्मूला - n × (n – 1) ÷ 2

जहां पर -

n = लोगों की संख्या

अब सवाल के मुताबिक -

n × (n – 1) ÷ 2 = 45

दोनों तरफ 2 से गुणा (multiply) करें -

n × (n – 1) = 90

अब ऐसा नंबर सोचिए जिसका गुणनफल (Product) 90 हो।

10 × 9 = 90

इसलिए, n = 10

मतलब - 10 × 9 ÷ 2 = 45

सही उत्तर: 10 लोग।

सवाल - एक कमरे में सभी लोगों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। कुल 21 हैंडशेक हुए। कितने लोग थे?

जवाब - n(n-1)/2 = 21

7 × 6 ÷ 2 = 21

सही उत्तर: 7 लोग।

ये भी पढ़ें- अगर आज मंगलवार है तो 100 दिन बाद कौन-सा दिन होगा? 7 सेकंड में जानें कैलेंडर रीजनिंग की आसान ट्रिक

सवाल - कुल 66 हैंडशेक हुए। कमरे में कितने लोग थे?

जवाब - 12 × 11 ÷ 2 = 66

सही उत्तर - 12 लोग।

सवाल - कुल 28 हैंडशेक हुए। कितने लोग थे?

जवाब - 8 × 7 ÷ 2 = 28

सही उत्तर: 8 लोग।

सवाल - एक गोल मेज पर 8 लोग बैठे हैं। हर व्यक्ति अपने दोनों पड़ोसियों से हाथ मिलाता है। कुल कितने हैंडशेक होंगे?

जवाब - हर व्यक्ति 2 लोगों से हाथ मिलाता है।

8 × 2 = 16

लेकिन हर हैंडशेक 2 बार गिना गया।

सही उत्तर - 16 ÷ 2 = 8 हैंडशेक।

ये भी पढ़ें- Blood Relation Quiz: A, B, C और D के रिश्ते का जवाब सिर्फ तेज दिमाग वाले ही दे पाएंगे

सवाल - 9 दोस्त एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनियां देते हुए हाथ मिलाते हैं। कुल कितने हैंडशेक होंगे?

जवाब - 9 × 8 ÷ 2 = 36

सवाल - 5 लोग एक कमरे में हैं। हर व्यक्ति बाकी सभी से हाथ मिलाता है।

जवाब - 5 × 4 ÷ 2 = 10

सवाल - 15 खिलाड़ियों ने मैच से पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाया।

जवाब - 15 × 14 ÷ 2 = 105

सवाल - 20 छात्रों ने आपस में एक-एक बार हाथ मिलाया।

जवाब - 20 × 19 ÷ 2 = 190

सवाल - 6 लोग एक पार्टी में मिले। हर व्यक्ति ने बाकी सभी से हाथ मिलाया।

जवाब - 6 × 5 ÷ 2 = 15

सवाल - 11 लोग मीटिंग में मौजूद थे। सभी ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया।

जवाब - 11 × 10 ÷ 2 = 55

हैंडशेक वाले सवाल हल करने की सिंपल ट्रिक

  • हमेशा यह चेक करें कि हर शख्स सिर्फ एक बार हाथ मिला रहा है। फॉर्मूला दिमाग में रखें - n(n−1)/2
  • अगर हैंडशेक दिए हों, तो उसी के अनुसार n निकालें।
  • अगर लोगों की संख्या दी हो, तो सीधे फॉर्मूला लगाकर आंसर निकालें।
  • एग्जाम्स में ऑप्शन दिए हों तो गुणा करके जल्दी आंसल मिल सकता है।