ICAR में असिस्टेंट पोस्ट के लिए बंपर भर्ती, 44,900 तक मिलेगी सैलरी, रिटेन एग्जाम से होगा सिलेक्शन

Published : May 06, 2022, 04:48 PM IST
ICAR में असिस्टेंट पोस्ट के लिए बंपर भर्ती, 44,900 तक मिलेगी सैलरी, रिटेन एग्जाम से होगा सिलेक्शन

सार

इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए।  अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iari.res.in पर जाएं।

करियर डेस्क. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए सुनहरा मौका है। इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट (IARI) में असिस्टेंट पदों पर भर्ती (ICAR Assistant Recruitment 2022) के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट iari.res.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। ये भर्ती 462 पदों के लिए की जाएगी। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी कैंडिडेट्स को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद मिलेगी।

भर्ती से जुड़ी जानकारी 

  • असिस्टेंट (आईसीएआर इंस्टीट्यूट) के लिए 391 पद
  • असिस्टेंट (आईसीएआर हेडक्वार्टर) के लिए 71 पदों पर भर्ती होगी।

कौन कर सकता है अप्लाई
इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट् की आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इन पदों पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को अलग-अलग वेतन दिा जाएगा। आईसीएआर इंस्टीट्यूट के पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को हर महीने 35,400 रुपये दिया जाएगा जबकि आईसीएआर हेडक्वार्टर के लिए सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 44,900 रुपये दिए जाएंगे।


कैंडिडेट्सस कैसे करें अप्लाई
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। बता दें कि कैंडिडेट्स को केवल ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।  

  • अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iari.res.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट सेल वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेड ओपन होगा। 
  • यहां कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा। 
  • कैंडिडेट्स अपना फॉर्म भरे और मांगे गए डॉक्यूमेंट को अपलोड करें। 
  • अब कैंडिडेट्स को अपनी फीस जमा करनी होगी।
  • फीस भरने के बाद कैंडिडेट्स सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। 


कैसे होगा सिलेक्शन
इन पदों पर सिलेक्ट होने के लिए कैंडिडेट्स को एग्जाम देना पड़ेगा। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटेन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। रिटेन एग्जाम कब होगा इसे लेकर जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाएगी। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को कौन-कौन से डॉक्यूमेंट देने हैं इसकी जानकारी भी नोटिफिकेशन में मिलेगी। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस भी जमा करनी होगी। जनरल कैटेगरी, ओबीसी कैटेगरी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को फीस के रूप में 1000 रुपये देने होंगे। जबकि महिला कैंडिडेट्स, एससी कैटेगरी और एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 300 रुपये की फीस जमा करनी होगी।

इसे भी पढ़ें- BPSSC ने घोषित किया Bihar Police SI मेंस एग्जाम का रिजल्ट, कैंडिडेट्स ऐसे देखें अपना मार्क्स

इसे भी पढ़ें- CUET 2022 के रजिस्ट्रेशन के लिए बढ़ाई गई डेट, कैंडिडेट्स ऐसे करें अपना आवेदन

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दे रही है 7 फ्री डेटा साइंस कोर्स करने का मौका, जानिए पूरी डिटेल
School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग