Agniveer Rally Admit Card 2022: अग्निवीर भर्ती रैली एडमिट कार्ड को लेकर न करें ये गलती

भारतीय सेना ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए होने वाली रैली का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने जा रहे हैं, वे सावधानीपूर्वक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और रैली में शामिल होने से पहले कुछ अहम बातों का ख्याल रखें।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 9, 2022 3:34 PM IST

करियर डेस्क : भारतीय सेना (Indian Army) में अग्निवीर भर्ती रैली का एडमिट कार्ड (Agniveer Rally Admit Card 2022) जारी हो गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही कैंडिडेट्स वेबसाइट से एफिडेविट फॉर्मेट भी डाउनलोड कर लें। भर्ती रैली में जाने के दौरान इसे पास रखें, उस दौरान इसकी आवश्यकता लगेगी। कैंडिडेट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं...

How To Download Agniveer Rally Admit Card 2022

Latest Videos

इन बातों का रखें ख्याल

  1. आपका एडमिट कार्ड का कलर प्रिंट में नहीं होना चाहिए
  2. अपने एडमिट कार्ड को फोल्‍ड करने से भी बचें
  3. एडमिट कार्ड के साथ एफिडेविट फॉर्मेट भी डाउनलोड कर लें
  4. एडमिट कार्ड पर दिए गए भर्ती रैली से जुड़ी विस्‍तृत जानकारी को अच्छी तरह पढ़ लें
  5. प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का भर्ती रैली के दौरान पॉइंट टू पॉइंट पालन करें
  6. इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिएआधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
थल सेना अग्निवीर भर्ती रैल - अगस्त 2022
अग्निवीर भर्ती फर्स्ट बैच की संयुक्त प्रवेश परीक्षा- 16 अक्तूबर, 2022 और 13 नवंबर, 2022
पहले बैच की ट्रेनिंग की रिपोर्टिंग- दिसंबर 2022
अग्निवीर भर्ती सेकेंड बैच की संयुक्त प्रवेश परीक्षा- जनवरी 2023
अग्निवीर भर्ती दूसरे बैच की ट्रेनिंग के लिए रिपोर्टिंग- जनवरी 2023

इसे भी पढ़ें
लड़कियां भी बनेंगी अग्निवीर: इंडियन नेवी में होगी भर्ती, पढ़ें भर्ती से जुड़ी पूरी प्रॉसेस और हर सवाल के जवाब

यूपी से एमपी तक सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, जानें कहां-कहां मिलेगी प्राथमिकता

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma