थलसेना में अग्निवीरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑल इंडिया ऑल क्लास के आधार पर होगी पोस्टिंग

Published : Jun 20, 2022, 02:20 PM ISTUpdated : Jun 20, 2022, 03:27 PM IST
थलसेना में अग्निवीरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑल इंडिया ऑल क्लास के आधार पर होगी पोस्टिंग

सार

रविवार को इंडियन एयरफोर्स की तरफ से अग्निवीरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया। जिसके मुताबिक अग्निवीरों को चार साल की सेवा पूरी करनी होगी। इससे पहले वह फोर्स नहीं छोड़ सकेंगे। अगर वे ऐसा करना चाहते हैं तो उन्हें अधिकारी की सहमति लेनी होगी।

करियर डेस्क :  सेना में भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ (Agnipath Scheme) को लेकर थलसेना (Indian Army) में भर्ती को लेकर सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। आर्मी की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में अग्निवीरों (Agniveer) की भर्ती से जुड़े नियम और शर्तें जारी किए गए हैं। पांच अलग-अलग कैटेगरी सेना में होगी। 1. जनरल ड्यूटी, 2. टेक्निकल जिसमें एविएशन, एम्युनेशन, एग्जामनर, 3. क्लर्क, 4. ट्रैडसमैन की दो कैटेगरी होगी, पहली टेक्निकल, दूसरी सामान्य।

ऑल इंडिया ऑल क्लास के आधार पर भर्ती
थल सेना की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को मुताबिक थलसेना में अग्निवीरों की भर्ती ऑल इंडिया ऑल क्लास के आधार पर होगी। इसका मतलब यह है कि भर्ती के बाद अग्निवीरों को किसी भी रेजीमेंट और यूनिट में तैनात किया जा सकेगा। अभी तक सेना की इंफेंट्री रेजीमेंट में जिन भी सैनिकों की भर्ती की जाती है, वह जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर होती आई थी। बता दें कि आजादी के बाद सिर्फ 'द गार्ड्स' रेजीमेंट ही ऐसी है जो ऑल इंडिया ऑल क्लास के आधार पर बनती थी। लेकिन अब अग्निपथ योजना में सेना की सभी रेजीमेंट ऑल इंडिया ऑल क्लास पर आधारित होंगी। आजादी के बाद रक्षा क्षेत्र में ये एक बड़ा डिफेंस रिफॉर्म माना जा रहा है।

भर्ती से जुड़े नियम-शर्तें
ज्वॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर अग्निपथ से जुड़े टर्म एंड कंडीशन जारी किए गए हैं। थलसेना के नियम और शर्तों के मुताबिक, जिन भी अग्निवीरो की भर्ती होगी वे ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 से बंधें होंगे। इस एक्ट में कहा गया है कि कोई भी अग्निवीर किसी भी तरह की क्लासीफाइड जानकारी का खुलासा नहीं कर सकेगा। उन्हें सारी सुविधाएं ठीक उसी तरह से मिलेंगी, जैसे वायुसेना में मिलेंगी।

थलसेना में अग्निवीरों को मिलने वाली सुविधाएं

  • 18 साल से कम आयु वाले अभ्यर्थी अपने माता-पिता की आज्ञा से ही अग्निपथ स्कीम में आवेदन कर सकेंगे।
  • सैलरी के साथ हार्डशिप एलाउंस, यूनीफॉर्म एलाउंस, सीएसडी कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
  • एक रेगुलर सैनिक की तरह उन्हें ट्रैवल एलाउंस भी मिलेगा।
  • साल में 30 छुट्टियां मिलेंगी, इसमें मेडिकल लीव अलग से होगा।
  • अग्निवीरों को 48 लाख का इंश्योरेंस कवर मिलेगा।
  • चार साल की सर्विस के दौरान अगर एक्टिव ड्यूटी में कोई अग्निवीर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देता है तो उसके परिवार को इंश्योरेंस कवर के 48 लाख के साथ सरकार की तरफ से एक्स-ग्रेशिया 44 लाख की सहायता राशि भी दी जाएगी।
  • सेवा निधि पैकेज के तौर पर करीब 11 लाख और बची हुई नौकरी की पूरी सैलरी भी परिवार को मिलेगी, परिवार को करीब एक करोड़ की राशि मिलेगी।
  • दुश्मन के खिलाफ शौर्य और पराक्रम के लिए रेगुलर सैनिक की तरह ही वीरता मेडल मिलेंगे।
  • ड्यूटी के दौरान हैंडिकैप (100 प्रतिशत विकलांग) होने पर एक्स-ग्रेशिया 44 लाख राशि मिलेंगे। जितनी नौकरी बची है उसकी पूरी सैलरी और सेवा निधि पैकेज भी मिलेगा।
  • चार साल की सेवाओं के दौरान अग्निवीर अपनी मर्जी से सेना नहीं छोड़ सकते हैं। सिर्फ असाधारण परिस्थितियों में ही बीच में नौकरी छोड़ सकते हैं।
  • अगर कोई अग्निवीर किसी असाधारण परिस्थिति में चार साल से पहले सेना से बाहर हो जाता है तो उसको सेवा निधि पैकेज का वही हिस्सा मिलेगा जो उसने योगदान किया है। सरकारी योगदान नहीं मिलेगा।
  • चार साल के रिटायरमेंट के बाद सेवा निधि पैकेज के तौर पर करीब 10.04 लाख रुपए मिलेंगे।
  • सेवा निधि पैकेज में अग्निवीर को हर महीने की सैलरी से 30 प्रतिशत जमा करना है और इतनी ही राशि हर महीने सरकार जमा करेगी।
  • रिटायरमेंट के बाद पेंशन और ग्रेजुएटी नहीं मिलेगी।
  • अग्निवीरों की यूनिफॉर्म पर एक अलग इंसिगनिया यानि बैच होगा, जो उन्हें रैगुलर सैनिकों से अलग करेगा।

इसे भी पढ़ें
Agnipath Scheme: एयरफोर्स में 24 जून से शुरू होंगी भर्तियां, आर्मी ने भी अग्निवीरों के लिए की बड़ी घोषणा

Agnipath Scheme: अग्निवीर सेवा के दौरान करेंगे पढ़ाई, IGNOU डिजाइन करेगा 3 वर्षीय डिग्री प्रोग्राम

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर