रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका : 10वीं पास ITI वालों को मिलेगी बिना एग्जाम के जॉब

Published : Mar 18, 2021, 04:21 PM ISTUpdated : Mar 18, 2021, 04:22 PM IST
रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका : 10वीं पास ITI वालों को मिलेगी बिना एग्जाम के जॉब

सार

भारतीय रेलवे (Indian Railway) में एक्ट अप्रेंटिस के पदों के लिए वैकेंसी निकली है। इसके लिए 10वीं के बाद आईटीआई (ITI) करने वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

करियर डेस्क। भारतीय रेलवे (Indian Railway)  में एक्ट अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए 10वीं के बाद आईटीआई (ITI) करने वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये भर्तियां उत्तर-मध्य रेलवे के लिए होंगी। बता दें कि इनके लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। भर्ती मेरिट के आधार पर होगी।

इन पदों पर होगी बहाली
फिटर - 286 पद
वेल्डर (गैस एंड इलेक्ट्रिक) - 11 पद
मैकेनिक (डीएसएल) - 84 पद
कारपेंटर - 11 पद
इलेक्ट्रिशियन - 88 पद
पदों की कुल संख्या - 480

कैसे कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे की इस वैकेंसी के लिए एमपी ऑनलाइन (MP Online) की वेबसाइट mponline.gov.in के जरिए आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रकिया 17 मार्च से शुरू हो गई है। 16 अप्रैल 2021 तक आवेदन किया जा सकता है। जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 170 रुपए है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 70 रुपए है।

योग्यता
उम्मीदवारों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा, जिस पद के लिए अप्लाई करना है, उस ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवार की उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। आरिक्षत वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। इन पदों के लिए चयन मेरिट के आधार पर होगा। इसके लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!