
एजुकेशन डेस्क। IGNOU June TEE 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने इग्नू-जून टीईई 2022 का रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा दिया है। रजिस्ट्रेशन की तारीख अब 20 जनवरी 2023 कर दी गई है। उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, जून 2022 के ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए टर्म-एंड-एग्जाम के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 जनवरी 2023 तक बढ़ा दी गई है। बता दें कि ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए जून-2022 टीईई परीक्षा इग्नू की ओर से 23 जनवरी 2023 से आयोजित की जानी है। उम्मीदवार यहां नीचे दिए स्टेप्स फॉलो कर इग्नू जून-टीईई 2022 रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैसें करें इग्नू जून टीईई 2022 के लिए आवेदन-
उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in को ओपन करें।
वेबसाइट के होमपेज पर सबमिशन ऑफ ऑनलाइन एग्जामिनेशन फॉर्म फॉर जून 2022 ऑफ इग्नू ऑनलाइन प्रोग्राम्स न्यू पर क्लिक करें।
यहां उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें और एप्लिकेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें।
कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इंडियन रीजन में परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए आवेदन शुल्क जहां 200 रुपए है, वहीं, यूएस रीजन में रहने वाले उन छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 20 डॉलर प्रति कोर्स है जो इंडियन रीजन के बाहर परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। इग्नू टीईई जून 2022 परीक्षा पैटर्न में शामिल होने वाले छात्र परीक्षा में प्रमाणपत्र और डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न यानी मल्टी सेलेक्शन(एमसीक्यू) टाइप और स्नातकोत्तर (पीजी) तथा स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों के लिए परीक्षा वर्णनात्मक प्रकार यानी डिस्क्रिप्टिव टाइप होगी। उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर प्रॉसेस को पूरा कर सकते हैं।
न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi