JAC 10th Result 2026 Date: jacresults.com पर कभी भी जारी हो सकता है झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, ये डिटेल तैयार रखें स्टूडेंट्स

Published : Apr 23, 2026, 11:03 AM IST
JAC 10th Result 2026 Date and Time

सार

JAC 10th Result 2026 Date Time: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 यानी JAC 10वीं रिजल्ट 2026 अब कभी भी जारी हो सकता है। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यहां जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट देखने का आसान तरीका, DigiLocker और SMS से कैसे मिलेगा रिजल्ट पूरी डिटेल।

Jharkhand Board Matric Result 2026 Date and Time: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (JAC 10th Result 2026) का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। सूत्रों के अनुसार झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 (Jharkhand Board Matric Result 2026) कभी भी जारी हो सकता है। ऐसे में छात्र झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (Jharkhand Board 10th Result 2026) चेक करने के लिए अपने जरूरी डिटेल्स जैसे बोर्ड एग्जाम रोल नंबर, रोल कोड तैयार रखें। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 10वीं (झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026) और 12वीं के रिजल्ट 2026 (झारखंड इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स रिजल्ट 2026) जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उम्मीद है कि रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी और इसके बाद लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

JAC रिजल्ट 2026 कब आएगा? (When JAC 10th Result 2026 Released)

फिलहाल बोर्ड ने कोई फिक्स तारीख और समय घोषित नहीं किया है, लेकिन जानकारी के मुताबिक रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। तैयारी पूरी कर ली गई है ऐसे डेट-टाइम की घोषणा कभी भी हो सकती है। छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 कहां चेक करें? (Where to check Jharkhand Board Matric Result 2026)

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे-

  • jacresults.com
  • jac.jharkhand.gov.in
  • इसके अलावा रिजल्ट DigiLocker और SMS के जरिए भी उपलब्ध होगा।

झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए क्या डिटेल्स चाहिए?

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सिर्फ ये दो चीजें चाहिए होंगी-

  • रोल कोड
  • रोल नंबर

इन्हें सही तरीके से भरना जरूरी होगा, वरना रिजल्ट नहीं खुलेगा।

JAC 10वीं-12वीं रिजल्ट कैसे देखें? (How to check JAC 10th 12th Result 2026)

JAC 10वीं-12वीं रिजल्ट रिजल्ट 2026 देखने का तरीका बहुत आसान है-

  • सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “Annual Secondary Examination 2026” या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अपना स्कोरकार्ड ध्यान से चेक करें।
  • डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

DigiLocker से झारखंड बोर्ड मैट्रिक-इंटर रिजल्ट कैसे मिलेगा? (How to get Jharkhand Board Matric Inter result from DigiLocker)

अगर वेबसाइट स्लो हो तो छात्र DigiLocker से भी रिजल्ट देख सकते हैं-

  • results.digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें।
  • मोबाइल नंबर से लॉगिन करें (Aadhaar से भी साइनअप हो सकता है)
  • Education सेक्शन में जाएं।
  • Jharkhand Academic Council चुनें।
  • “JAC Matric/Intermediate 2026” सिलेक्ट करें।
  • रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड करें।

SMS से भी मिल जाएगा झारखंड बोर्ड मैट्रिक-इंटर रिजल्ट 2026 (Jharkhand Board Matric Inter Result 2026 through SMS)

इंटरनेट न होने पर भी झारखंड बोर्ड मैट्रिक-इंटर रिजल्ट 2026 देखा जा सकता है। इसके लिए-

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में SMS खोलें
  • टाइप करें: RESULT JAC10/JAC12 रोल कोड रोल नंबर
  • इसे भेजें: 56263 पर
  • कुछ ही सेकंड में रिजल्ट आ जाएगा

झारखंड मैट्रिक और इंटर परीक्षा पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं?

JAC बोर्ड में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक और कुल मिलाकर भी 33% अंक लाने जरूरी हैं। अगर कोई छात्र इससे कम अंक लाता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा या री-इवैल्युएशन का मौका मिल सकता है। फिलहाल बोर्ड की ओर से अंतिम तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रखें और ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

UPMSP UP Board Result 2026 Date Time: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट upresults.nic.in पर आज कितने बजे, जानिए सही टाइम और कैसे चेक करें
UP Board Result कल 4 बजे: 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, जानिए कैसे देखें तुरंत