JEE Main Session 1 Result 2022 Declared: बोनस अंक के साथ जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट जारी, जानें आगे की प्रॉसेस

Published : Jul 11, 2022, 09:26 AM ISTUpdated : Jul 11, 2022, 10:10 AM IST
JEE Main Session 1 Result 2022 Declared: बोनस अंक के साथ जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट जारी, जानें आगे की प्रॉसेस

सार

जेईई-मेन जून 2022 सत्र-1 की शुरुआत 23 जून, 2022 से हुई थी। पहले दिन बी आर्किटेक्चर की परीक्षा हुई थी, जो दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इसके बाद 23 जून से 30 जून, 2022 तक बीटेक और बीई के लिए एंट्रेंस एग्जाम कराए गए थे।

करियर डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए (NTA) की तरफ से आयोजित जेईई मेन पहले सेशन का रिजल्ट (JEE Main Session 1 Result 2022 Declared) जारी हो गया है।   रविवार आधी रात के बाद परिणाम की घोषणा की गई। इस परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि जेईई मेन पहले सत्र की परीक्षा जून 2022 में आयोजित हुई थी। इस बार 12वीं पास छात्रों को जेईई परीक्षा में शामिल होने के दो मौके मिलेंगे। जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा (JEE Main Session 2 Exam 2022) जुलाई के आखिरी हफ्ते में होगी।

स्टूडेंट्स को मिले बोनस अंक
दरअसल, इस साल जेईई मेन 2022 परीक्षा में 4 सवाल ड्रॉप किए गए थे। ये सवाल बीई यानी बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग और बीटेक में एडमिशन के लिए होने वाले पेपर में पूछे गए थे। इन्हीं चारों सवालों के बदले कैंडिडेट्स को बोनस नंबर दिए जाने की घोषणा की गई थी। बता दें कि इस साल की परीक्षा के बाद स्टूडेंट्स ने इन चार सवालों को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद इसे कैंसल कर दिया गया था।

Where to Check JEE Main 2022 Session 1 Result
jeemain.nta.nic.in
ntaresults.nic.in
nta.ac.in

How To Check JEE Main Session 1 Result 2022

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें
  • होमपेज पर एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से लॉगिन करें
  • लॉगिन करने के बाद अब सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • आपके जेईई मेन का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • अपना रिजल्ट चेक करें और इसका एक प्रिंटआउट ले लें

पास स्टूडेंट्स के लिए आगे क्या
जिन स्टूडेंट्स ने जेईई मेन 2022 सेशन-1 की परीक्षा पास कर ली है, वे अब जेईई एडवांस 2022 परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल हो गए हैं। जेईई मेन 2022 के लिए सेशन-2 की परीक्षा समाप्त होने के बाद एनटीए जेईई एडवांस 2022 के लिए कट ऑफ जारी करेगा। बता दें कि जेईई सेशन 1 पेपर 1 की फाइनल आंसर की 6 जुलाई, 2022 जारी किया गया था। इसके बाद रविवार आधी रात के बाद रिजल्ट की भी घोषणा कर दी गई।

इसे भी पढ़ें
CBSE 10th 12th Result 2022: मार्कशीट में गलती हैं तो घबराएं नहीं, इन आसान स्टेप्स से कर सकते हैं करेक्शन

CBSE 10th, 12th Result 2022: आने वाला है सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट, चेक करने का ये आसान तरीका

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है