JEE Mains Exam 2022: दो फेज में होंगे एग्जाम, स्टूडेट्स ऐसे करें अपना रजिस्ट्रेशन, इन भाषाओं में होगी परीक्षा

Published : Mar 02, 2022, 09:04 AM IST
JEE Mains Exam 2022: दो फेज में होंगे एग्जाम, स्टूडेट्स ऐसे करें अपना रजिस्ट्रेशन, इन भाषाओं में होगी परीक्षा

सार

जेइइ मेन-2022 के पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च शाम पांच बजे जारी रहेगी। स्टूडेंट्स ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 31 मार्च की रात 11:30 बजे तक कर सकते हैं।  यह परीक्षा देश के 501 और विदेशों के 13 शहरों में आयोजित होगी।

करियर डेस्क. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेइइ मेन-2022 (JEE Main 2022) का शेड्यूल जारी कर दिया। जेइइ मेन के एग्जाम दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण की परीक्षा 16 से 21 अप्रैल तक और दूसरे चरण की परीक्षा 24 से 29 मई तक होगी। यह परीक्षा देश के 501 और विदेशों के 13 शहरों में आयोजित होगी। इसके साथ ही एग्जाम के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यह एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जेइइ मेन-2022 के पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च शाम पांच बजे जारी रहेगी। स्टूडेंट्स ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 31 मार्च की रात 11:30 बजे तक कर सकते हैं।  

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन (How to Apply for JEE Mains exam)
स्टूडेंट्स सबसे पहले एनटीए जेईई मेन 2022 की आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
विवरण नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल पते का उपयोग करके जेईई मेन्स रजिसे्ट्रेशन फॉर्म 2022 को भरें।
अपनी शैक्षणिक योग्यता के साथ विस्तृत जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र भरें।
फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करें।
जेईई आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
 
JEE Main 2022 के लिए कौन कर सकता है अप्लाई
जेईई मेन्स 2022 (JEE Mains 2022 Eligibility) में उपस्थित होने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। जिन स्टूडेंट्स ने 2020, 2021 में कक्षा 12 परीक्षा पास किया है वे जेईई (मेन) 2022 परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं। 2019 या उससे पहले कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और साथ ही 2023 या उसके बाद इस तरह की परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स पात्र नहीं हैं। 

जेईई मेन 2022 भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) सहित संस्थानों में देश भर में इंजीनियरिंग और वास्तु पाठ्यक्रमों में स्नातक प्रवेश पाने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए आयोजित किया जाता है। जेईई मेन में प्रदर्शन के आधार पर, टॉप-स्कोर जेईई एडवांस 2022 में उपस्थित होने के पात्र होंगे। जेईई मेन दो पेपरों के लिए आयोजित किया जाएगा - पेपर 1, या बीटेक पेपर, और पेपर 2, या बार्क और बीप्लानिंग पेपर। BArch और BPlanning पेपर क्रमशः पेपर 2A और पेपर 2B के रूप में अलग-अलग आयोजित किए जाएंगे।  आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जेईई मेन 2022 हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती के अलावा असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू में आयोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-  Job Alert: गेल इंडिया में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

Job Alert: BSNL में डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई, कितनी मिलेगी सैलरी

Job Alert: हर महीने मिलेंगे 36 हजार रुपए, RBI में सहायक पोस्ट के लिए करें अप्लाई

PREV

Recommended Stories

SSC CGL Tier 1 Result 2025: जानें कब आयेगा टियर 1 रिजल्ट और कैसे चेक करें अपना स्कोर
Board Exam Preparation: बिना टेंशन ऐसे करें पढ़ाई, नंबर आएंगे शानदार