Khadi Board Recruitment 2021: रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट बढ़ी, जानें कौन से कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

Published : Nov 22, 2021, 01:41 PM IST
Khadi Board Recruitment 2021: रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट बढ़ी, जानें कौन से कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

सार

जिन कैंडेडिटेस ने अभी तक इन पोस्टों के लिए अप्लाई नहीं किया है उनके लिए 7 दिनों का समय और दिया गया है। खादी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध नए अपडेट के अनुसार, कैंडिडेट्स अब 30 नवंबर तक इन पोस्टों के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

करियर डेस्क. खादी बोर्ड (Khadi Board), कर्नाटक (Karnataka) ने चल रहे भर्ती अभियान (Recruitment drive) के रजिस्ट्रेशन (registration) की डेट आगे बढ़ा दी है। डेट बढ़ाने से उन कैंडिडेट्स को फायदा होगा जो किसी कारण से अभी तक इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा नहीं कर पाए थे। इन भर्तियों के लिए 25 अक्टूबर को घोषणा की गई थी और रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट  23 नवंबर थी।

कितनी बढ़ाई गई डेट
जिन कैंडेडिटेस ने अभी तक इन पोस्टों के लिए अप्लाई नहीं किया है उनके लिए 7 दिनों का समय और दिया गया है। क्योंकि आयोग ने  डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। खादी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध नए अपडेट के अनुसार, कैंडिडेट्स अब 30 नवंबर तक इन पोस्टों के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आॉनलाइन अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।  

वैकेंसी की डिटेल्स
कर्नाटक खादी बोर्ड ने अलग-अलग पदों के लिए भर्ती निकाली है। जिस पद के लिए कितने पोस्ट हैं इसका विवरण नीचे दिया गया है। कैंडिडेट्स अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।  

  • जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी: 2 पोस्ट
  • फर्स्ट डिवीजन असिस्‍टेंट: 9 पोस्ट
  • टेक्निकल सुपरवाइजर: 5 पोस्ट
  • तकनीकी सहायक: 13 पोस्ट

कितनी देनी होगी फीस
इन पोस्टों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को 800 रुपए की फीस देनी होगी। इसके साथ ही रिजर्वेशन कैटगरी में आने वाले कैंडिडेट्स को फीस में छूट भी दी जाएगी। जो कैंडिडेट्स फीस में छूट लेना चाहते हैं वो आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक बार नोटिफिकेशन देख सकते हैं। फीस में छूट के नियमानुसार दी जाएगी। इन पोस्टों पर अप्लाई वहीं कैंडिडेट्स कर सकते हैं जिनके पास स्नातक, डिप्लोमा इंजीनियर, आईटीआई प्रमाणपत्र होगा। भर्ती की ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स  khadi.karnataka.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियां ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-  General Knowledge: क्या है Buy और Purchase में अंतर, जानें किसे कहा जाता है फ्लाईओवर और ब्रीज

General Knowledge: किसने की थी एग्जाम की खोज, किसने पहली बार पता किया था ब्लड ग्रुप, जानें कुछ रोचक फैक्ट्स

PREV

Recommended Stories

जॉब इंटरव्यू में बदल दी गई योग्यता, युवती ने X पर सुनाई आपबीती, पोस्ट हुआ वायरल
Board Exam 2026: 10वीं मैथ्स में 90+ मार्क्स कैसे लाएं?