Job Alert: राष्ट्रीय जलविद्युत शक्ति निगम में 119 पदों के लिए वैकेंसी, 1 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर शैक्षणिक योग्यता व अन्य विवरण को पढ़कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट होगा।

Asianet News Hindi | Published : Jan 31, 2022 2:35 AM IST

करियर डेस्क.  सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के जो छात्रों के लिए वैकेंसी निकली है। राष्ट्रीय जलविद्युत शक्ति निगम (NHPC) इंडिया की ओर से सिविल इंजीनियर्स, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिए 133 पदों को के लिए भर्ती (NHPC JE Recruitment 2022) निकाली गई है। इसके लिए ऑनलाइन प्रोसेस 31 जनवरी से शुरू हो गई है। जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो NHPC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 21 फरवरी है। 

कौन कर सकता है अप्लाई 
जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ सिविल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक नियमित डिप्लोमा उम्मीदवारों के पास होना चाहिए। उच्च तकनीकी योग्यता जैसे बीटेक या बीई की योग्यता होनी चाहिए। जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद पर भर्ती के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक नियमित डिप्लोमा। उच्च तकनीकी योग्यता जैसे बीटेक या बीई की योग्यता होनी चाहिए। 

वहीं, जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के पद पर भर्ती के लिए सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक नियमित डिप्लोमा। उच्च तकनीकी योग्यता जैसे बीटेक या बीई की योग्यता होनी चाहिए। JE के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29,600 से 1,19,500 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। 

कैंडिडेट्स ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर शैक्षणिक योग्यता व अन्य विवरण को पढ़कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट होगा।

इसे भी पढ़ें- Job Alert: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 691 पदों पर निकाली Vacancy, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Job Alert: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में अप्रेंटिस के लिए भर्ती, यहां जानें सारी डिटेल्स
 

Share this article
click me!