Job Alert: इंडियन आर्मी में जॉब पाने का सुनहरा मौका, कैंडिडेट्स को नहीं देना होगा रिटेन एग्जाम

भारतीय थल सेना (Indian Army recruitment 2022) में वैकेंसी निकली हुई है। जो कैंडिडेट्स अप्लाई करना चाहते हैं वो सेना की ऑफिशियल बेवसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं औऱ अप्लाई कर सकते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 11, 2022 8:47 AM IST

करियर डेस्क.  जो कैंडिडेट्स सेना में जाकर अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए सुनहरा मौका है। भारतीय थल सेना (Indian Army recruitment 2022) में वैकेंसी निकली हुई है। जो कैंडिडेट्स अप्लाई करना चाहते हैं वो सेना की ऑफिशियल बेवसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं औऱ अप्लाई कर सकते हैं। भारतीय सेना द्वारा पुरूष कैंडिडेट्स के लिए 59वें शॉर्ट सर्विस कमीशन और महिला कैंडिडेट्स के लिए 30वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक) एंट्री के लिए नोटिफिकेशन 8 मार्च को जारी किया था। नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 191 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और 6 अप्रैल 2022 तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट करने की लास्ट डेट है। 

वैकेंसी डिटेल्स
एसएससी के लिए कुल पदों की संख्या: 191 पद
एसएससी टेक मेन 59वां कोर्स: 175 पद
एसएससी टेक महिला 30वां कोर्स: 14 पद
रक्षा कर्मियों की विधवाएं: 2 पद

कौन कर सकता है अप्लाई
भारतीय सेना एसएससी (टेक) भर्ती 2022 के लिए कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। अंतिम वर्ष/सेमेटर के कैंडिडेट्स चयनित होने पर 1 अक्टूबर 2022 तक डिग्री की प्रति सबमिट करनी होगी। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 1 अक्टूबर 2022 को 20 साल से कम औऱ 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

कैसे होगा सिलेक्शन
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन, सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित किए जाने वाले इंटरव्यू प्रॉसेस किया जाएगा। इस इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों की शार्टलिस्टिंग उनके क्वालिफाईंग डिग्री के मार्क्स के आधार पर की जाएगी। शार्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को मेरिट के अनुसार एसएसबी के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें सफल घोषित कैंडिडेट्स का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इन पोस्टों के लिए कैंडिडेट्स का रिटेन एग्जाम नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें- NIFT Entrance Exam 2022: कैंडिडेट्स ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट, पास होने वाले कैंडिडेट्स देंगे सिचुएशन टेस्ट

CBSE Term 1 Result: खराब रिजल्ट आने पर भी ना लें टेंशन, आगे बढ़ने के लिए इन 7 चीजों पर करें फोकस

Share this article
click me!