
Salary Negotiation Tips: नई कंपनी में जॉब इंटरव्यू देने जाने वाले हैं? अगर हां, तो HR इंटरव्यू में पूछा जाने वाला एक सवाल आपकी पूरी सैलरी नेगोशिएशन बिगाड़ भी सकता है और बना भी सकता है। इंटरव्यू में सबकुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन जैसे ही HR पूछता है, 'आपकी मौजूदा टेक-होम (In-Hand) सैलरी कितनी है और आपकी उम्मीदें (Expectations) क्या हैं?' वहीं पर ज्यादातर लोग बड़ी गलती कर बैठते हैं। ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे अपनी टेक-होम सैलरी बता देते हैं, लेकिन यही गलती उन्हें बड़ी हाइक से दूर कर सकती है। करियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि सैलरी डिस्कशन के दौरान सही शब्दों का इस्तेमाल आपकी नेगोशिएशन पावर को काफी बढ़ा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इंटरव्यू में अपनी सैलरी को कैसे रखें और वो कौन-सा एक शब्द है, जिसे बोलते ही आपको बड़ा पैकेज ऑफर हो सकता है।
कई कैंडिडेट्स HR को बताते हैं कि उनके बैंक खाते में हर महीने कितनी रकम आती है। वे अपनी 'इन-हैंड' यानी 'टेक-होम' सैलरी शेयर कर देते हैं। समस्या यह है कि कंपनियां आमतौर पर आपकी टेक-होम सैलरी के आधार पर ऑफर तैयार नहीं करतीं हैं, वे आपके पूरे CTC (Cost to Company) को देखती हैं। अगर आप सिर्फ टेक-होम सैलरी बताएंगे, तो सामने वाले को आपकी रियल कमाई की पूरी तस्वीर नहीं मिलेगी।
करियर एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब भी HR आपसे आपकी इन-हैंड या टेक-होम सैलरी पूछे, तो आपको नंबर बताने के बजाय जिस शब्द का इस्तेमाल करना है, वो है CTC (Cost to Company)..लेकिन सिर्फ शब्द बोलना काफी नहीं है, इसे सही तरीके से पेश करना आना चाहिए। आपको बोलना है कि, 'सर/मैम, मेरी मौजूदा टेक-होम सैलरी के बजाय, अगर हम मेरे टोटल CTC और उसमें मिलने वाले अलाउंसेस (Benefits) पर बात करें, तो वह ज्यादा सही रहेगा।'
सैलरी का बेस बड़ा दिखता है
टेक-होम सैलरी वह होती है, जो पीएफ, टैक्स और इंश्योरेंस कटने के बाद आपके हाथ में आती है, जो कि हमेशा कम दिखती है। लेकिन सीटीसी में आपका पीएफ कॉन्ट्रिब्यूशन, मेडिकल इंश्योरेंस, ग्रेच्युटी और बोनस सब शामिल होता है, जिससे आपका कुल पैकेज बड़ा नजर आता है।
हाइक हमेशा बड़े नंबर पर मिलता है
करियर एक्सपर्ट्स के अनुसार, नई कंपनी जब भी आपको 30% या 50% का हाइक (Hike) देगी, तो वह आपके सीटीसी पर देगी, न कि टेक-होम सैलरी पर। इसलिए बातचीत की शुरुआत हमेशा बड़े नंबर से करें।
पहले अपनी तरफ से नंबर न खोलें
कोशिश करें कि सैलरी का पहला ऑफर कंपनी की तरफ से आए। आप उनसे पूछ सकते हैं कि 'इस रोल के लिए कंपनी का बजट क्या है?' इससे आपको अंदाजा मिल जाएगा कि कंपनी कितना देने को तैयार है।
सैलरी रेंज में बात करें
अगर आपको अपनी उम्मीद बतानी ही पड़े, तो एक फिक्स नंबर बोलने के बजाय रेंज बताएं। जैसे, 'मेरी स्किल्स और जिम्मेदारी को देखते हुए मैं 8 से 10 लाख की रेंज की उम्मीद कर रहा हूं।' इससे बातचीत का रास्ता खुला रहता है।
सिर्फ इन-हैंड न देखें, पूरा पैकेज समझें
कई बार इन-हैंड सैलरी थोड़ी कम होती है, लेकिन कंपनी आपको बेहतरीन मेडिकल इंश्योरेंस, फ्री कैब सुविधा, परफॉर्मेंस बोनस या लर्निंग कोर्स के पैसे दे रही होती है। इसलिए 'टोटल कंपंसेशन' (Total Compensation) पर ध्यान दें।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों (Educational and Informational Purposes) के लिए है। सैलरी नेगोशिएशन और करियर से जुड़े फैसले पूरी तरह से आपकी पर्सनल काबिलियत, कंपनी की पॉलिसी, आपके एक्सपीरिएंस और मार्केट की स्थिति पर निर्भर करते हैं। यहां बताए गए तरीके और ट्रिक्स सामान्य तौर पर कॉर्पोरेट जगत के अनुभवों पर आधारित हैं, लेकिन यह किसी भी तरह की निश्चित हाइक या नौकरी की 100% गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी इंटरव्यू या एग्रीमेंट को फाइनल करने से पहले कंपनी के नियमों और अपनी सैलरी स्लिप या सीटीसी ब्रेकअप को ध्यान से खुद जांच लें।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।