KBC-14 : इस सीजन पूछे गए अब तक 10 सबसे सिंपल सवाल, जिनका जवाब कंटेस्टेंट के पास नहीं था

कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट तक पहुंचने के लिए कई पड़ाव को पार करना पड़ता है। जिन लोगों का जनरल नॉलेज स्ट्रॉन्ग है, उन्हें यहां तक पहुंचने में आसानी हो सकती है. इस सीजन इन 10 सबसे आसान सवालों का जवाब कंटेस्टेंट नहीं दे सके।

Asianet News Hindi | Published : Aug 28, 2022 5:25 AM IST / Updated: Aug 28 2022, 10:58 AM IST

करियर डेस्क : कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन (KBC-14) जारी है। करोड़पति बनने के इरादे से हर दिन कंटेस्टेंट शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने हॉट सीट पर बैठते हैं लेकिन इस सीजन अब तक कोई भी कंटेस्टेंट करोड़पति नहीं बन सकता है. हॉट सीट तक पहुंचना भी इतना आसान नहीं होता. इसके लिए कई पड़ाव पार करने पड़ते हैं. जिसका जनरल नॉलेज अच्छा है वह यहां तक आसानी से पहुंच सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं सीजन-14 में अब तक पूछे गए 10 आसान सवाल, जिनका जवाब कंटेस्टेंट नहीं दे सके...

1. गुजरात के विजय गुप्ता से 40 हजार रुपए का सवाल- हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार रावण ने पुष्पक विमान किससे जबरन हथियाया था?
A. इंद्र
B. कुबेर
C. जटायु
D. माया

सही जवाब- B. कुबेर

2. आगरा के कामेश कुमार से 3 लाख 20 हजार का सवाल- रामायण के अनुसार इनमें से किस नदी के तट पर ऋषि बाल्मीकि का आश्रम था?
A. गंगा
B. यमुना
C. तमसा
D. सरयू

सही जवाब- C. तमसा है.

3. पंजाब के अर्शदीप सिंह से  3 लाख 20 हजार का सवाल- इनमें से कौन, संयुक्त अरब अमीरात को बनाने वाले सात अमीरात का हिस्सा नहीं है?
A. रास अल खैमाह
B. अबू सिंबल
C. शारजाह 
D. फुरैराह

सही जवाब- B. अबू सिंबल

4. महाराष्ट्र के सोमेश्वर सपकाल से 6 लाख 40 हजार का सवाल- 'नाम, नमक, निशान' इनमें से किस संगठन के लोकाचार से जुड़ा एक वाक्यांश है?
A. भारतीय रेलवे
B. भारतीय रिजर्व बैंक
C. भारतीय सेना
D. बीसीसीआई

सही जवाब-  C. भारतीय सेना

5. छत्तीसगढ़ के गुरुदेव भारत से ​​​​​​12.50 लाख का सवाल- इनमें से कौन से व्यक्ति की मुलाकात और दोस्ती गणितज्ञ एस रामानुजन से हुई, जब दोनों कैम्बिज विश्वविद्यालय में थे?
A. जेसी बोस
B. पीसी महालनोबिस
C. मेघनाद साहा
D. पीसी रे

सही जवाब- D. पीसी रे 

6. नागालैंड के DGP रुपिन शर्मा से 12.50 लाख का सवाल- आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए, किस यूरोपियन शहर के महापौर ने 30 मई, 2022 को एक विशेष ट्राम रवाना की थी?
A. पोजनन
B. वारसॉ
C. व्रोक्लॉ
D. क्रकाउ

सही जवाब- C. व्रोक्लॉ 

7. नैनीताल के प्रशांत शर्मा से 50 लाख का सवाल- इनमें से किर्गिस्तान के लिए ट्यूलिप, मिस्त्र के लिए कमल, और यूक्रेन के लिए नारंगी क्या है?
A. क्रांतियों के नाम
B. राष्ट्रीय झंडे पर चिन्ह
C. राष्ट्रीय चिह्न
D. सत्तारुढ़ पार्टी का चिह्न

सही जवाब- A. क्रांतियों के नाम

8. गुजरात के विमल से 50 लाख का सवाल- इनमें से किस भारत रत्न विजेता का जन्म और मृत्यु दोनों भारत के बाहर किसी देश में हुई थी?
A. लाल बहादुर शास्त्री
B. मौलाना अबुल कलाम आजाद
C. मदर टेरेसा
D. जेआरडी टाटा

सही जवाब- D. जेआरडी टाटा

9. छत्तीसगढ़ के प्रोफेसर धुलीचंद अंग्रवाल से 75 लाख का सवाल- अपने इतिहास में, नाटो किस संघर्ष के दौरान पहली बार युद्ध में सम्मिलित हुआ था?
A. प्रथम खाड़ी युद्ध
B. सोवियत- अफगान युद्ध
C. साइप्रस युद्ध
D. बोस्निया युद्ध

सही जवाब- D.बोस्निया युद्ध

10. नई दिल्ली के आयुष गर्ग से 1 करोड़ का सवाल-वो कौन सा पर्वत था, जिस पर पहली बार किसी व्यक्ति ने 8 हजार से ऊपर की चोटी की चढ़ाई की थी?
A. अन्नपूर्णा
B. ल्होत्से
C. कंचनजंघा
D. मकालू

सही जवाब- A. अन्नपूर्णा

इसे भी पढ़ें
KBC 14 : 12 लाख 50 हजार के सवाल पर अटका कंटेस्टेंट, गणित के सवाल का जवाब नहीं दे सके मैथ्य टीचर

KBC 14: 40 हजार के सिंपल सवाल का जवाब न दे सका कंटेस्टेंट, 50 लाख का सवाल भी था जबरदस्त 


 

Read more Articles on
Share this article
click me!