
करियर डेस्क : कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन (KBC 14) हर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सवाल करने का अंदाज और कंटेस्टेंट के धड़कनों की धक-धक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। कई सवाल ऐसे भी होते हैं, जिनको सुनते ही शो को देख रहा दर्शक झट से जवाब दे देता है। 12 अगस्त, 2022 को आए एक एपिसोड में बिग-बी ने हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट से भगवान विष्णु से जुड़ा एक दिलचस्प सवाल पूछा था। यह सवाल 25 लाख रुपए की प्राइज मनी का था। जिसका जवाब सुन हर कोई आश्चर्य में पड़ गया था। क्या आप भी जानते हैं इस सवाल का जवाब, अगर नहीं तो सुनकर हैरान रह जाएंगे...
सवाल- किस देश में गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु की 75 मीटर ऊंची मूर्ति लगी हुई है?
जवाब- बाली, इंडोनेशिया
इंडोनेशिया में भगवान विष्णु की सबसे ऊंची मूर्ति
अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें हैरानी वाली क्या बात है। दरअसल, इंडोनेशिया (Indonesia) एक मुस्लिम देश है और यहां हिंदू आस्था से जुड़े तमाम प्रतीक हैं। आश्चर्य की बात यह है कि दुनिया में भगवान विष्ण की सबसे ऊंची मूर्ति भारत में नहीं बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया मे है। बाली में बना यह मूर्ति करीब 122 फीट ऊंची और 64 फीट चौड़ी है। इसका निर्माण तांबे और पीतल से किया गया है।साल 2018 में यह मूर्ति बनकर तैयार हुई थी।
28 साल में बनकर तैयार हुई भगवान विष्णु की मूर्ति
जानकारी के मुताबिक, साल 1979 की बात है। इंडोनेशिया के मूर्तिकार बप्पा न्यूमन नुआर्ता ने सपना देखा कि वह हिंदू प्रतीक की विशालकाय मूर्ति बना रहे हैं। जिसके बाद इस मूर्ति को बनाने का काम शुरू हुआ। 1980 के दशक में इस मूर्ति के निर्माण के लिए एक कंपनी बनाई गई। इसी कंपनी को मूर्ति के काम का जिम्मा सौंपा गया। काफी मंथन हुआ कि मूर्ति ऐसी हो जिसके जैसी दुनिया में कहीं दूसरी मूर्ति न हो। गहन विचार, लंबी प्लानिंग और बजट के इंतजाम के बाद 15 साल बाद 1994 में इस मूर्ति को बनाने की शुरुआत हुई। इसे बनाने में करीब 28 साल का समय लगा।
6 साल नहीं हो पाया था मूर्ति का काम
इस मूर्ति को बनाने में इंडोनेशिया की कई सरकारों ने मदद की। कई बार तो ऐसा भी हुआ कि बजट की कमी की वजह से मूर्ति का काम ठप रहा। साल 2007 से 2013 तक करीब 6 सालों तक इसका निर्माण कार्य पूरी तरह रुक गया था। इसके बाद एक बार फिर इसे बनाने का काम शुरू हुआ और पांच साल बाद साल 2018 में इसका निर्माण पूरा हुआ। इस मूर्ति का विरोध भी हुआ था लेकिन इसे इंडोनेशिया के टूरिज्म से जोड़कर सभी को मना लिया गया था। आज दुनिया के कई देशों से लोग यहां पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें
KBC के 13 सीजन और 1 से 7 करोड़ के ये सवाल, जवाब देकर करें करोड़पति बनने का टेस्ट
KBC 14: क्या आप जानते हैं 50 लाख रुपए के इस सवाल का सही जवाब, जिसका आंसर श्रुति डागा ने बिना लाइफलाइन दिया
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi