KBC 14: केबीसी में पूछा गया हिंदू देवता से जुड़ा यह सवाल, गांधी जी वाला प्रश्न भी बेहद सिंपल

Published : Sep 25, 2022, 11:15 AM IST
KBC 14: केबीसी में पूछा गया हिंदू देवता से जुड़ा यह सवाल, गांधी जी वाला प्रश्न भी बेहद सिंपल

सार

केबीसी के 14वें सीजन को दर्शक खूब एंजॉय कर रहे हैं। हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट से अमिताभ बच्चन ऐसे-ऐसे सिंपल सवाल पूछ रहे हैं कि कई दर्शक सोच रहे हैं, इसका जवाब तो कोई बच्चा भी दे दे। आप भी जानें लेटेस्ट एपिसोड के 9 सवाल और दें जवाब...  

करियर डेस्क : टीवी का सबसे पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) जबरदस्त तरीके से हिट हो रहा है। हर दिन अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) मजेदार सवालों के साथ कंटेस्टेंट के सामने आ रहे हैं और हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट लाखों-करोड़ो जीतकर जा रहे हैं। कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट हैं, जो कठिन से कठिन सवालों का जवाब आसानी से दे दे रहे हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं तो सिंपल सवाल में ही उलझ जा रहे हैं। केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बी ने कंटेस्टेंट से हिंदू देवता, क्रिकेट, गांधी जी और भारत के बारें में कई सिंपल सवाल पूछे, जवाब देकर आप भी चेक करें खुद का नॉलेज..

1. इनमें से किस गतिविधि के लिए डंबल का इस्तेमाल की सबसे ज्यादा संभावना हैं?
A. पढ़ना
B. गायन
C. व्यायाम
D. खाना

सही जवाब- व्यायाम

2. इनमें से कौन सा जिला महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में आता है?
A. रायगढ़
B. नासिक
C. सतारा
D. यवतमाली

सही जवाब- यवतमाली

3. जर्सी, इकबाल और लगानफिल्मों में कौन सा खेल मुख्य रूप में है?
A. फील्ड हॉकी
B. फ़ुटबॉल
C. तैराकी
D. क्रिकेट

सही जवाब- क्रिकेट

4. भुगतान एप के जरिए भुगतान के बाद ग्राहक को लौटाई गई इनाम राशि का नाम क्या है?
A. कमी
B. कैश बैक
C. फीडबैक
D. फेलियर

सही जवाब- कैशबैक

5. साल 2022 आईपीएल में पर्पल कैप किस प्लेयर ने जीता?
A. जोस बटलर
B. राशिद खान
C. युजवेंद्र चहल
D. ट्रेंट बाउल्ट

सही जवाब- युजवेंद्र चहल

6. इनमें से कौन से हिंदू देवता गन्ने से बने धनुष और फूलों से बने तीरों को रखते थे?
A.भगवान काम
B. गणेश जी
C. भगवान वायु
D. भगवान वरुण

सही जवाब- भगवान काम

7. अगस्त 2022 तक भारत में इनमें से किस पद पर रहने वाले व्यक्ति का अंतिम नाम 'मुरमु' है?
A. उपाध्यक्ष
B. ओडिशा के राज्यपाल
C. महान्यायवादी
D. नियंत्रक और महालेखा परीक्षक

सही जवाब- नियंत्रक और महालेखा परीक्षक

8. इनमें से किस भारतीय क्रिकेटर ने रणजी ट्रॉफी में एक से ज्यादा टीमों के लिए खेला है?
A. सौरव गांगुली
B. MS धोनी
C. सचिन तेंदुलकर
D. राहुल द्रविड़

सही जवाब- एमएस धोनी

9. महात्मा गांधी के पिता करमचंद गांधी किस रियासत के दीवान थे?
A. नवानगर
B. अलवाड़
C. राजकोट
D. बड़ौदा

सही जवाब- राजकोटी

इसे भी पढ़ें
KBC 14: ऋषि भारद्वाज के पुत्र का क्या था नाम, कृष्ण अवतार कैसे हुआ समाप्त, केबीसी के सवालों का दें जवाब

KBC 14: केबीसी में 1 करोड़ वाले छह सवाल, जवाब देकर बताएं देश-दुनिया से कितना अपडेट आप

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और