केबीसी-14 को अपनी पहली करोड़पति मिल गई हैं। कोल्हापुर की कविता चावला ने एक करोड़ जीता है। यहां कौन बनेगा करोड़पति के पिछले सीजन के एक करोड़ के सवाल, जिनका जवाब कुछ ही कंटेस्टेंट दे पाए थे। आप भी देखें, कितनों का आपके पास जवाब.. 

करियर डेस्क :  कौन बनेगा करोड़पति' के 14वें सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) की पहली करोड़पति कोल्हापुर की कविता चावला बन गई हैं। पिछले सीजन कई कंटेस्टेंट ऐसे थे, जिनसे एक करोड़ के सवाल हुए थे लेकिन उनमें से कुछ ही सही जवाब देकर करोड़पति बन सके थे। कई को तो सवाल सुनकर ही पसीना आ गया था। कई सवाल बेहद सिंपल भी हैं लेकिन जवाब न दे पाने के कारण कंटेस्टेंट को शो से बाहर होना पड़ा। आइए जानते हैं पिछले कुछ सीजन पूछे गए एक करोड़ के 6 सवाल, जिनका जवाब देकर आप भी खुद के नॉलेज का टेस्ट कर सकते हैं..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस में ब्रिटेन के जासूस के तौर पर काम करते समय नूर इनायत खान ने इनमें से किस छद्मनाम का इस्तेमाल किया था? (आगरा की हिमानी बुंदेला सीजन-13 की पहली करोड़पति)
A. वेरा एटकिंस
B. क्रिस्टीना स्कारबेक
C. जुलीएन आईस्नर
D. जीन-मैरी रेनियर

सही जावब- जीन-मैरी रेनियर

2. शाही जहाज जंग एक सवाई किस भारतीय शासक की संपत्ति थी, जिसे ब्रिटिश समुद्री डाकू हेलरी एग्री ने लूटा था? (मध्यप्रदेश के प्रांशु त्रिपाठी जवाब से चूके)
A. टीपू सुल्तान
B. हैदर अली
C. बाजीराव द्वितीय 
D. औरंगजेब

सही जावब- औरंगजेब

3. इनमें से भारतीय संविधान के तहत संसद की कार्रवाई में भाग लेने की अनुमति किसे मिलती है? (केबीसी से पहले सीजन के करोड़पति हर्षवर्धन नवाथे से सवाल)
A. सॉलिसिटर जनरल
B. अटॉर्नी जनरल
C. मुख्य न्यायाधीश
D. कैबिनेट सेक्रेटरी

सही जवाब- अटॉर्नी जनरल

4. आठ हजारी पर्वत शिखरों में से किस शिखर की ऊंचाई सबसे कम है, लेकिन उस पर सबसे बाद में सफलतापूर्वक चढ़ाई की गई? (महाराष्ट्र के हुसैन वोहरा से एक करोड़ का सवाल)
A. नंगा पर्वत
B. शीशापांगमा
C. अन्नपूर्णा
D. गाशरब्रुम

सही जवाब- शीशापांगमा

5. प्रथम विश्व युद्ध के समय तुर्की में 1915-16 के किस लड़ाई में भारतीय सेना के करीब 16,000 से ज्यादा सैनिकों ने मित्र राष्ट्रों के साथ मिलकर बहादुरी से युद्ध किया? (राजस्थान की सविता भाटी से एक करोड़ का सवाल)
A. गैलिसिया
B. गलीपोली
C. तबसोर
D. अंकारा

सही जावब- गलीपोली

6. 'अतिथि देवो भव', जिसका अर्थ है अतिथि ईश्वर है, किस उपनिषद से लिया गया है? (साहिर अहिरवार ने दिया था एक करोड़ के सवाल का जवाब)
A. कठो उपनिषद
B. मुंडका उपनिषद
C. छांदोग्य उपनिषद
D. तैत्तिरीय उपनिषद

सही जवाब- तैत्तिरीय उपनिषद

इसे भी पढ़ें
KBC 14: केबीसी में 1 करोड़ जीतने वाली कविता चावला से पूछे गए ये सवाल, आपके पास कितनों का जवाब

KBC 14: केबीसी के 15 सवाल, जवाब देकर जानें कितने जीनियस हैं आप, भगवान राम से जुड़ा प्रश्न बेहद सिंपल