KBC 14: केबीसी के 15 सिंपल सवाल, सरकारी टीचर ने दिए 11 के जवाब, आपके पास कितनों के Answer

Published : Sep 28, 2022, 11:33 AM IST
KBC 14: केबीसी के 15 सिंपल सवाल, सरकारी टीचर ने दिए 11 के जवाब, आपके पास कितनों के Answer

सार

कौन बनेगा करोड़पति में जनरल नॉलेज के सवाल कंटेस्टेंट के उलझा रहे हैं। कुछ कंटेस्टेंट कई प्रश्न का उत्तर आसानी से दे रहे हैं लेकिन कई सिंपल सवाल पर भी अटक जा रहे हैं। यहां केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में पूछे गए 15 सवाल, देखें आप के पास कितनों के जवाब..

करियर डेस्क : 'कौन बनेगा करोड़पति' के 14वां सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। मंगलवार को रिलीज लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने हॉट सीट पर राजस्थान के कोटा की सरकारी टीचर शोभा कंवर बैठीं और उन्होंने 11 सवालों का सही जवाब देकर 6 लाख 40 हजार की प्राइज मनी जीतीं। शोभा बूंदी जिले के बरूधन के सरकारी स्कूल की शिक्षिका हैं। केबीसी में उन्होंने 12वें सवाल के जवाब से पहले ही शो को क्विट कर दिया। लेकिन इससे पहले उन्होंने कई सवालों का सटीक जवाब दिया, क्या आप भी दे सकत हैं इन सवालों का जवाब? 

1. इजराइल की आधिकारिक मुद्रा है?
A. ज्लॉटी
B. डॉलर
C. ल्यू
D. शेकेल

सही जवाब- शेकेल

2. IDFC फर्स्ट बैंक की टैगलाइन है?
A. ऑलवेज यू फर्स्ट
B. ऑलवेज अस फर्स्ट
C. ऑलवेज मी फर्स्ट
D. ऑलवेज फर्स्ट

सही जवाब- ऑलवेज यू फर्स्ट

3. बाफ्टा फिल्म पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय?
A. रसूल पुकुट्टी
B. तबन सिन्हा
C. ए आर रहमान
D. देव पटेल

सही जवाब- ए आर रहमान

4. साल 2002 में किस देश ने फीफा विश्व कप जीता?
A. अर्जेंटीना
B. ब्राजील
C. फ्रांस
D. जर्मनी

सही जवाब- ब्राजील

5. इनमें से किस अंग्रेजी उपन्यास में 'स्नेप' एक पात्र है?
A. एलिस इन द वंडरलैंड
B. द विजार्ड ऑफ ओज
C. द लॉर्ड ऑफ दे रिंग्स
D. हैरी पॉटर

सही जवाब-  हैरी पॉटर

6. अनिरुद्ध जगन्नाथ और नवीन रामगुलाम किस देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं, जहां भारतीय मूल के लोगों की अच्छी-खासी जनसंख्या है?
A. त्रिनिदाद और टोबैगो
B. फिजी
C. मालदीव
D. मॉरीशस

सही जवाब-  मॉरीशस

7. ऐसा देश जिसकी चार आधिकारिक भाषाएं फ्रेंच, इतावली, जर्मनी और रोमांश हैं?

A. स्वीडन
B. फिनलैंड
C. स्विट्जरलैंड
D. यूनाइटेड किंगडम

सही जवाब-  स्विट्जरलैंड

8. अंग्रेजी शब्दकोश के अनुसार इनमें से कौन सा नाम पहले आएगा?
A. तुषार
B. पार्थ
C. अनहिता
D. शर्मिष्ठा

सही जवाब-  अनहिता

9. हिंदी लेखक और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन को किस उपनाम से जानते हैं?
A. निराला
B. अज्ञेय
C. प्रेमचंद
D. दिनकर

सही जवाब-  अज्ञेय

10.  जेम्स वेब के नाम की वह वस्तु जिसे 2021 में अंतरिक्ष में भेजा गया, उसने 2022 में पृथ्वी पर तस्वीरें भेजनी शुरू की?
A. स्पेश स्टेशन
B. रॉकेट
C. स्पेश टेलीस्कोप
D. मून प्रोब

सही जवाब-  स्पेश टेलीस्कोप

11. ब्रेथ ऑफ गोल्ड पुस्तक किस शास्त्रीय संगीतज्ञ के जीवन पर बेस्ड है?
A. पंडित हरिप्रसाद चौरसिया
B. पंडित शिवकुमार शर्मा
C. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान
D. उस्ताद विलायत खान

सही जवाब-  पंडित हरि प्रसाद चौरसिया

12. दिल्ली के राजपथ के नए नाम में कौन सा शब्द आता है?
A. आजाद
B. कर्तव्य
C. निष्ठा
D. स्वतंत्र

सही जवाब-  कर्तव्य

13. रामायण के किस पात्र को इंद्रजीत के नाम से भी जाना जाता है?
A. जामवंद
B. मेघनाद
C. विभीषण
D. जटायु

सही जवाब-  मेघनाद

14. राजस्थान की लोकप्रिय लोक कथा के अनुसार ढोला की पहली पत्नी थी?
A. मारू
B. तारू
C. चारू
D. सारू

सही जवाब- मारू

15. साल 2022 में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती किस राज्य के नए जिले हैं?
A. हरियाणा
B. छत्तीसगढ़
C. उत्तर प्रदेश
D. झारखंड

सही जवाब- छत्तीसगढ़

इसे भी पढ़ें
KBC 14: केबीसी में पूछा गया मजेदार सवाल, जवाब इतना सिंपल कि आप भी पकड़ लेंगे माथा

KBC 14: केबीसी में पूछा गया हिंदू देवता से जुड़ा यह सवाल, गांधी जी वाला प्रश्न भी बेहद सिंपल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और