
करियर डेस्क : रियलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 14वें सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) के लेटेस्ट एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड के जरिए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने हॉटसीट पर 19 साल के विभु खंडेलवाल बैठे। विभु कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग के सेकेंड ईयर के स्टूडेंट हैं। उन्होंने खेल की शुरुआत शानदार तरीके से की लेकिन 12 लाख के एक सवाल का जवाब देने से वो चूक गए। यह सवाल सौरमंडल से जुड़ा हुआ था। इसका गलत जवाब देकर उन्होंने अपने पैसे गंवाए। आइए जानते हैं केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में पूछे गए सवाल और उनके जवाब...
1. किसका स्वाद आमतौर पर खट्टा होता है?
A. नींबू
B. पुदीना
C. मिर्च
D. अदरक
सही जवाब- नींबू
2. भारत ने पहला पुरुष एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कब जीता था?
A. 1981
B. 1983
C. 1985
D. 1987
सही जवाब- 1983
3. जीव विज्ञान की किस शाखा में विषाणुओं का अध्ययन किया जाता है?
A. साईटोलॉजी
B. मायकोलॉजी
C. वाइरालॉजी
D. टेक्सोनोमी
सही जवाब- वाइरालॉजी
4. खजुराहो स्मारक ग्रुप का निर्माण किस राजवंश के शासनकाल में हुआ?
A. सोलंकी
B. प्रतिहार
C. चालुक्य
D. चंदेल
सही जवाब- चंदेल
5. साल 1950 में जब संविधान अपनाया गया था, तब संविधान में पहली बार कब संशोधन किया गया था?
A. 1951
B. 1961
C. 1971
D. 1981
सही जवाब- 1951
6. किस विश्वविद्यालय की स्थापना सबसे पहले हुई थी?
A. बॉम्बे विश्वविद्यालय
B. इलाहाबाद विश्वविद्यालय
C. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
D. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
सही जवाब- बॉम्बे विश्वविद्यालय
7. इन लेखकों में लाइफ ऑफ पाई पुस्तक के लेखक है?
A. अमिताभ घोष
B. सलमान रुश्दी
C. जॉर्ज सॉन्डर्स
D. यान मार्टेल
सही जवाब- यान मार्टेल
8. इवान स्पीगल, बॉबी मर्फी और रेगी ब्राउन किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के संस्थापक हैं?
A. ट्विटर
B. इंस्टाग्राम
C. स्नैपचैट
D. फेसबुक
सही जवाब- स्नैपचैट
9. साल 2020 में लॉन्च पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड द्वारा अधिकृत भारत का पहला गैस एक्सचेंज है?
A. इंडिया पेट्रोलियम एक्सचेंज
B. इंडिया गैस एक्सचेंज
C. इंडिया शेल एंड नेचुरल गैस एक्सचेंज
D. इंडिया ऑयल एक्सचेंज
सही जवाब- इंडिया गैस एक्सचेंज
10. क्या एक तरबूज का लगभग 91 प्रतिशत हिस्सा होता है?
A. जल
B. विटामिन-सी
C. चीनी
D. प्रोटीन
सही जवाब- जल
11. साल 1989 में सौरमंडल में किस ग्रह पर ग्रेट डार्क स्पॉट पाया गया था, जो पृथ्वी के आकार का आधी थी? (इंजीनियरिंग स्टूडेंट से पूछा गया 12 लाख का सवाल)
A. शनि
B. अरुण
C. वरुण
D. बृहस्पति
सही जवाब- वरुण
12. मध्यप्रदेश का कौन-सा शहर शिप्रा नदी के तट पर है?
A. इंदौर
B. ग्वालियर
C. उज्जैन
D. भोपाल
सही जवाब- उज्जैन
13. कौन सा पदार्थ एक लेड पेंसिल में पाया जाता है?
A. लेड
B. हीलियम
C. मर्करी
D. ग्रेफाइट
सही जवाब- ग्रेफाइट
14. अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट किलिमंजारो इनमें से किस देश में है?
A. तंजानिया
B. रवांडा
C. मोजाम्बिक
D. केन्या
सही जवाब- तंजानिया
15. हाइड्रोजन के अलावा कौन सा तत्व पानी की रासायनिक संरचना बनाता है?
A. ऑक्सीजन
B. नाइट्रोजन
C. कॉर्बन
D. कॉपर
सही जवाब- ऑक्सीजन
इसे भी पढ़ें
KBC 14 : 7.5 करोड़ के सिंपल से सवाल पर ठनक गया कंटेस्टेंट का माथा, 1 करोड़ वाला सवाल भी बेहद आसान
KBC 14: ऐसा राग जिससे जल उठते हैं चिराग, केबीसी के दूसरे संभावित करोड़पति से पूछे गए ऐसे 15 सवाल
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi