रोलओवर कंटेस्टेंट शाश्वत गोयल ने 75 लाख तक के सवाल तक शानदार गेम खेला। उन्होंने एक करोड़ वाले सवाल का जवाब भी दिया लेकिन इसके बाद जब उनसे 7.5 करोड़ रुपए का सवाल किया गया तो वे जवाब देने से चूक गए और करोड़ों रुपए गंवा बैठे।

करियर डेस्क :  टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 14वां सीजन (Kaun Banega Crorepati Season 14) जबरदस्त तरीके से हिट चल रहा है। एक समय जब ऐसा लग रहा था कि इस सीजन को दूसरा करोड़पति मिलने वाला है, तभी एक छोटी सी गलती ने हाथ से करोड़ो रुपए निकाल लिए। पिछले एपिसोड में रोलओवर कंटेस्टेंट शाश्वत गोयल 75 लाख तक के सवाल तक अच्छा खेल रहे थे। वह एक करोड़ वाला सवाल भी जीत गए थे और 7.5 करोड़ रुपए वाला सवाल खेलने वाले इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट भी बने लेकिन उनकी जरा सी गलती ने उन्हें शो से बाहर कर दिया और करोड़पति बनने से चूक गए। आइए जानते हैं शाश्वत गोयल से पूछे गए एक और 7.5 करोड़ के सवाल...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. संगीत निर्देशक आरडी बर्मन की शादी इनमें से किस महान गायिका से हुई थी?
A. लता मंगेशकर
B. फरीदा खानम
C. आशा भोसले
D. नेहा भसीन

सही जवाब- आशा भोसले

2. आप जिस पिज्जा को बड़े चाव से खाते हैं, उसकी उत्पत्ति मूल रूप से किस देश में हुई?
A. इटली
B. फ्रांस
C. संयुक्त राज्य अमेरिका
D. कनाडा

सही जवाब- इटली

3. इनमें से कौन ऐसा है जो कभी भारत का प्रधानमंत्री नहीं रहा है?
A. शंकर दयाल शर्मा
B. लाल बहादुर शास्त्री
C. पीवी नरसिम्हा राव
D. एचडी देवगौड़ा

सही जवाब- शंकर दयाल शर्मा

4. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में स्थित भीतरी स्तंभ किस साम्राज्य के राजाओं की वंशावली दर्शाने के लिए एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है? (एक करोड़ का सवाल)
A. शिशुनाग
B. गुप्त
C. नंद
D. मौर्य

सही जवाब- B. गुप्त

5. इनमें से किस ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी को प्राइमस इन इंडिस आदर्श वाक्य दिया गया था, ऐसा इसलिए क्योंकि वह भारत में तैनात होने वाली पहली टुकड़ी थी? (7.5 करोड़ का सवाल)
A. 41 वां (वेल्च) रेजिमेंट ऑफ फुट
B. प्रथम कोल्डस्ट्रीम गार्ड
C. 5वीं लाइट इन्फ्रैंट्री
D. 39वां रेजिमेंट ऑफ फुट

सही जवाब- 39वां रेजिमेंट ऑफ फुट

इसे भी पढ़ें
KBC 14: ऐसा राग जिससे जल उठते हैं चिराग, केबीसी के दूसरे संभावित करोड़पति से पूछे गए ऐसे 15 सवाल

KBC 14 : किस देश से GST की शुरुआत? जीनियस हैं तो केबीसी के 25 सवालों का दें जवाब