
करियर डेस्क : 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन (KBC 14) जबरदस्त तरीके से हिट चल रहा है। हर एपिसोड के साथ दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कई सिंपल सवाल कंटेक्टेंट को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं केबीसी में पूछे गए 75 लाख के 7 सवाल, जिनका जवाब ज्यादातर कंटेस्टेंट नहीं दे सके। अगर आपको लग रहा है कि आपका जनरल नॉलेज अच्छा है तो आप भी इन सवालों को जरूर ट्राई करें...
1. किस शहर में एक प्रयोगशाला में बंदरों में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था?
A. जोहानसबर्ग
B. क्वालालंपुर
C. टोक्यो
D. कोपेनहेगन
सही जवाब- कोपेनहेगन
2. 1973 में अराबेला और अनीटा नाम के दो जीव, अंतरिक्ष में क्या करने वाले पहले जीव बनें?
A. घोंसला बनाना
B. एक जाल बुनना
C. पंखों के जरिए उड़ना
D. जन्म देना
सही जवाब- एक जाल बुनना
3. पृथ्वी के महासागर में सबसे गहरे ज्ञात बिंदु का नाम इनमें से किसके नाम पर रखा गया है?
A. एक ब्रिटिश रानी
B. एक सुंबरी
C. एक नौसेना बंदूक
D. एक जहाज
सही जवाब- एक जहाज
4. 1974 में जब भारतीय टीम ने सैद्धांतिक रूप से खेलने से इनकार किया, तब किस देश ने बिना मैच खेले, डेविस कप फाइनल्स जीत लिया था?
A. चीन
B. अफगानिस्तान
C. इजराइल
D. साउथ अफ्रीका
सही जवाब- साउथ अफ्रीका
5. इनमें से किस फूल वाले पौधे का नाम किसी व्यक्ति के नाम पर नहीं पड़ा है?
A. बुगनविलिया
B. ग्लैडियोलस
C. कैमेलियो
D. डाहलिया
सही जवाब- ग्लैडियोलस
6. अपने इतिहास में, नाटो किस संघर्ष के दौरान पहली बार युद्ध में सम्मिलित हुआ था?
A. प्रथम खाड़ी युद्ध
B. सोवियत- अफगान युद्ध
C. साइप्रस युद्ध
D. बोस्निया युद्ध
सही जवाब- बोस्निया युद्ध
7. इनमें से किस रासायनिक तत्व का नाम एक देवी के नाम पर रखा गया है?
A. रूथेनियम
B. रेनियम
C. वैनडियम
D. निकल
सही जवाब- वैनडियम
इसे भी पढ़ें
KBC 14: बंदरों से जुड़े इस सवाल पर अटकीं बिहार की रजनी, 75 लाख का सिंपल था सवाल
KBC 14: एक हजार से 75 लाख तक के 15 सवाल, जानें कितनों का है आपके पास सही जवाब
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi