KBC 14: बौद्ध धर्म से जुड़े 25 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे सके एंकर दीपेश जैन, क्या आप जानते हैं?

Published : Oct 18, 2022, 12:15 PM IST
KBC 14: बौद्ध धर्म से जुड़े 25 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे सके एंकर दीपेश जैन, क्या आप जानते हैं?

सार

केबीसी में जनरल नॉलेज और देश-दुनिया से जुड़े सवाल हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट से पूछे जाते हैं। अगर आप किसी कॉम्पटिशन की तैयारी कर रहे हैं और लगता है कि आपकी नॉलेज तो अप-टू-डेट है तो इन सवालों को ट्राई कर खुद का टेस्ट करें..

करियर डेस्क : कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) दर्शकों के एंटरटेनमेंट को बढ़ा रहा है। सोमवार को इस सीजन के 52वें एपिसोड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने हॉटसीट पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक न्यूज एंकर दीपेश जैन पहुंचे। दीपेश जैन ने खेल की शानदार शुरुआत की और एक के बाद एक सवाल का जवाब देते गए। लेकिन 25 लाख के सवाल का जवाब देते हुए वे कंफ्यूज हो गए और गेम क्विट कर दिया। यहां तक पहुंचने के लिए दीपेश जैन ने तीन लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। आइए जानते हैं उनके पूछे गए सभी सवालों का जवाब..

1. इंदौर के महू का नाम बदलकर किस समाज सुधारक के नाम पर रखा गया, जिनका जन्म वहीं हुआ था?
A. बाबू जगजीवन राम
B. डॉ. बीआर अंबेडकर
C. कांशीराम
D. बाबा आमटे

सही जवाब- डॉ. बीआर अंबेडकर

2.  वाल्मीकि रामायण के अनुसार, किस ऋषि ने भगवान राम के उनके आश्रम आने पर दिव्य धनुष दिया था?
A. ऋषि अगस्त
B. ऋषि व्यास
C. ऋषि अत्रि
D. ऋषि भृगु

सही जवाब- ऋषि अगस्त

3. सितंबर 2022 तक डॉ. एम तंबीदुरई किस पद पर आसीन अंतिम व्यक्ति थे?
A. उप प्रधानमंत्री
B. इसरो के अध्यक्ष
C. भारत के गर्वनर जनरल
D. लोकसभा के उपाध्यक्ष

सही जवाब- लोकसभा के उपाध्यक्ष

4. हॉर्नबिल उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?
A. तमिलनाडु
B. नागालैंड
C. झारखंड
D. छत्तीसगढ़

सही जवाब- नागालैंड

5. 2022 यूएस ओपन एकल खिताब जीतकर सबसे कम उम्र के नंबर वन पुरुष टेनिस प्लेयर बने?
A. कैस्पर रूड
B. कार्लोस अल्काराज
C. डानियमल मेदवेदेव
D. सर्फोस

सही जवाब- कार्लोस अल्काराज

6. इसरो में काम करने के दौरान किस वैज्ञानिक का उपनाम बिजी-बी था?
A. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
B. डॉ. होमी भाभा
C. डॉ. होमी सेठना
D. डॉ. के राधाकृष्णन

सही जवाब- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

7. ब्यूसेफला शहर का नाम सिकंदर ने इनमें से किसके सम्मान में रखा था?
A. उनके पसंदीदा सेनापति
B. उनकी प्रेमिका
C. उनके घोड़े
D. उनके जहाज

सही जवाब- उनके घोड़े

8. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के साथ कौन सी झील रामसर वेटलैंड स्थलों की सूची में जोड़े जाने वाली पहली जगह थी?
A. डल झील
B. लोकताक झील
C. चिलिका झील
D. लोनार झील

सही जवाब- चिलिका झील

9. सिक्किम में किस विधानसभा के सभी मतदाता बौद्ध मठवासी समुदाय के हैं? (25 लाख का सवाल)
A. संघ
B. घर्म
C. कर्म
D. सूत्र

सही जवाब-संघ

इसे भी पढ़ें
KBC 14: अमिताभ बच्चन ने पूछा मच्छरदानी से जुड़ा ढांसू सवाल, जवाब इतना सिंपल

KBC 14: क्या आपके पास है भगवान शिव और वाराणसी से जुड़े इस सवाल का जवाब?


 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

ऑफिस में प्रमोशन नहीं मिल रहा? कहीं आप में भी तो नहीं ये 5 बुरी आदतें
कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए