केबीसी के सवालों को सुन कई दर्शक सोच रहे हैं कि काश इन सवालों से उनका सामना हुआ होता तो वे भी करोड़पति बन सकते हैं। अगर आपको भी यही लगता है तो कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड के इन 15 सवालों को जरूर ट्राई करें...

करियर डेस्क : कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 14 (Kaun Banega Crorepati 14) दर्शकों की पसंद बना हुआ है। इस क्विज रियलिटी शो के जरिए कई कंटेस्टेंट लाखों कमाकर जा रहे हैं। कई ऐसे भी हैं, जो करोड़ों की प्राइज मनी जीतकर भी एक चूक के चलते उसे गंवा दे रहे हैं। शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट से ऐसे-ऐसे सिंपल और रोचक सवाल कर रहे हैं कि दर्शकों के मन में एक बात आ रही है, काश वे भी वहां होते। अगर आपको भी लगता है कि आप केबीसी के सवालों का सामना कर सकते हैं, तो यहां आपके लिए कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड से 15 सवाल, जवाब देकर खुद के करोड़पति बनने का खुद ही टेस्ट कर लें..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क किस राज्य में है?
A. उत्तराखंड
B. अरुणाचल प्रदेश
C. सिक्किम
D. हिमाचल प्रदेश

सही जवाब- हिमाचल प्रदेश

2. कौन-सा देश राष्ट्रमंडल देशों 'कॉमनवेल्थ' का प्राइमरी मेंबर नहीं है?
A. मैक्सिको
B. ऑस्ट्रेलिया
C. पाकिस्तान
D. दक्षिण अफ्रीका

सही जवाब- मैक्सिको

3. सीलोन किस देश का पुराना नाम था?
A. म्यांमार
B. श्रीलंका
C. नेपाल
D. भूटान

सही जवाब- श्रीलंका

4. हिंदू शास्त्रों के अनुसार कौन सा विकल्प भगवान शिव का अवतार या नाम नहीं है?
A. नटराज
B. महाकाल
C. वक्रतुंड
D. रुद्र

सही जवाब- वक्रतुंड

5. वाराणसी में किस घाट का नाम गंगा से मिलने वाली नदी से मिलता है?
A. अस्सी घाट
B. तुलसी घाट
C. ललिता घाट
D. राजघाट

सही जवाब- अस्सी घाट

6. लाइफटाइम-फ्री किस IDFC फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड पर लागू है?
A. आईडीएफसी फर्स्ट मिलेनिया क्रेडिट कार्ड
B. आईडीएफसी फर्स्ट क्रेडिट कार्ड सेलेक्ट
C. आईडीएफसी फर्स्ट वाओ! क्रेडिट कार्ड
D. उपर्युक्त सभी

सही जवाब- उपर्युक्त सभी

7. भारत सरकार ने किस साल राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी मिशन की शुरुआत की?
A. 2011
B. 2015
C. 2019
D. 2022

सही जवाब- 2015

8. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी NDA कहां स्थित है?
A. सिकंदराबाद
B. कोच्चि
C. खडकवासला
D. देहरादून

सही जवाब- खडकवासला

9. अफ्रीका महाद्वीप में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है?
A. केन्या
B. जिम्बाव्बे
C. मिस्र
D. नाइजीरिया

सही जवाब- नाइजीरिया

10. ओवन में बेक कर पकाया नहीं जा सकता है?
A. स्कवॉश
B. केक
C. बिस्किट
D. पिज्जा

सही जवाब- स्कवॉश

11. जुलाई 2022 में वनडे में 150 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज कौन बने?
A. आर अश्विन
B. युजवेंद्र चहल
C. जसप्रीत बुमराह
D. मोहम्मद शमी

सही जवाब- मोहम्मद शमी

12. चीन-भारत के बाद तीसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश?
A. बांग्लादेश
B. ब्राजील
C. नाइजीरिया
D. संयुक्त राज्य अमेरिका

सही जवाब- संयुक्त राज्य अमेरिका

13. भगवान राम के वनवास के दौरान उनके छोटे भाई भरत ने किस गांव से शासन किया था?
A. राजगृह
B. क्षिल्लिका
C. नंदीग्राम
D. इंद्रप्रस्थ

सही जवाब- नंदीग्राम

14. ब्रिटिश लेखक जिसका जन्म भारत में नहीं हुआ?
A. जॉर्ज ऑरवेल
B. विलियम मेकपीस ठाकरे
C. रूडयार्ड किपलिंग
D. चार्ल्स डेकिन्स

सही जवाब- चार्ल्स डेकिन्स

15. किस भारतीय भारोत्तोलक ने विश्व चैंपियनशिप में 7 सिल्वर मेडल जीते हैं?
A. कर्णम मल्लेश्वरी
B. कुंजारानी देवी
C. मीराबाई चानू
D. सनमचा चानू

सही जवाब- कुंजारानी देवी

इसे भी पढ़ें
KBC 14: सौरमंडल से जुड़ा था सवाल, कंप्यूटर साइंस का स्टूडेंट कर बैठा गलती, क्या आपके पास है जवाब

KBC 14 : 7.5 करोड़ के सिंपल से सवाल पर ठनक गया कंटेस्टेंट का माथा, 1 करोड़ वाला सवाल भी बेहद आसान