शादी तोड़ी या तलाक लिया तो नहीं बन सकते राजा-रानी, Queen Elizabeth की शाही फैमिली के ऐसे 25 नियम

महारानी एलिजाबेथ II के निधन के ब्रिटेन में शोक है। वहां 10 दिनों के राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। 10वें दिन महारानी का अंतिम संस्कार होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक राजगद्दी संभालने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज़ राष्ट्राध्यक्ष थीं।

Asianet News Hindi | Published : Sep 9, 2022 12:54 PM IST / Updated: Sep 10 2022, 12:13 AM IST

करियर डेस्क : ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ II का गुरुवार, 8 सितंबर, 2022 को निधन (Queen Elizabeth II Death) हो गया। उनकी उम्र 96 साल थी। स्कॉटलैंड में उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले 70 सालों से वे ब्रिटेन की राजगद्दी संभाल रही थीं। महारानी के निधन की खबर से पूरी दुनिया में शोक है। 10 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन के बाद ब्रिटिश शाही परिवार एक बार फिर चर्चा में है। आइए जानते हैं शाही परिवार के वो नियम जो परिवार के हर सदस्य पर लागू होता है औऱ कड़ाई से उसका पालन करना होता है... 

  1. जिस जगह महारानी खड़ी हो जाती हैं, वहां मौजूद हर शख्स को खड़े रहना पड़ता है।
  2. अगर महारानी खाना खा रही हैं तो उनके खाने के आखिरी निवाले के बाद वहां मौजूद कोई भी सदस्य खाना नहीं खा सकता।
  3. डिनर के समय आलू, पास्ता और चावल खाने पर भी पाबंदी है। यह पाबंदी महारानी ने लगाया था।
  4. खाना खाने के दौरान फैमिली के मेंबर दाहिने हाथ में नाइफ और बाएं हाथ में Fork पकड़ते हैं. इसका आगे वाला पार्ट प्लेट की तरफ होता है।
  5. शाही परिवार में शेलफिश और लहसुन नहीं खा सकते। शेलफिश से एलर्जी और फूड पॉयजनिंग का खतरा रहता है। लहसुन रानी एलिजाबेथ को पसंद नहीं था।
  6. डिनर पार्टी में अगर महरानी शामिल हुई हैं तो वे पहले दायीं तरफ बैठे सदस्य से बात करती हैं। फिर खाने के दूसरे कोर्स में वह बायीं तरफ वाले शख्स से।
  7. अगर डिनर करते समय महारानी ने अपना पर्स टेबल पर रख दिया, इसका मतलब पांच मिनट में डिनर खत्म करना है।
  8. कर्मचारियों से बात करने के लिए महारानी हैंडबैग का इस्तेमाल करती हैं। अगर हैंडबैग बाएं से दाएं हाथ में ले लिया, इसका मतलब अब वे बात खत्म करने वाली हैं।
  9. शाही परिवार के सदस्य अपने हाथ के अंगूठे और तर्जनी से चाय का कप पकड़ते हैं, जबकि मिडिल फिंगर से कप के नीचें के हिस्से को सपोर्ट करते हैं।
  10. महारानी को सम्मान देने के लिए पुरुषों को पूरी गर्दन झुकानी पड़ती है और महिलाओं को थोड़ा सा झुकना पड़ता है।
  11. शाही फैमिली के दो वारिस कभी भी एक साथ सफर नहीं कर सकते। जैसे- पिता-पुत्र के साथ यात्रा पर नहीं जा सकते।
  12. ब्रिटेन में सिर्फ रानी ही बिना लाइसेंस या नंबर प्लेट की गाड़ी चला सकती हैं।
  13. रॉयल फैमिली में सिर्फ वहीं, महिलाएं टियारा पहन सकती हैं, जिनकी शादी हो गई है। 
  14. अगर शाही परिवार के किसी सदस्य ने अपनी शादी तोड़ दी या तलाक ले लिया है तो वह उत्तराधिकारी नहीं बन सकता।
  15. किसी भी पब्लिक प्लेस पर शाही फैमिली के सदस्य यानी कि पति-पत्नी एक-दूसरे का हाथ नहीं पकड़ते।
  16. शाही परिवार के सदस्यों को शादी के प्रपोजल से पहले महारानी की अनुमति लेनी होती है।
  17. शाही फैमिली के मेंबर्स न तो ऑटोग्राफ दे सकते हैं और ना ही सेल्फी ले सकते हैं।
  18. तोहफा कोई भी हो, परिवार के सदस्यों को स्वीकार करना ही पड़ता है।
  19. रॉयल फैमिली के सदस्यों को अलग-अलग भाषाएं सीखनी होती है। 
  20. शाही परिवार में महिलाएं हमेशा घुटनों को जोड़कर और एड़ियों को क्रॉस कर बैठती हैं।
  21. महारानी से मुलाकात के बाद कोई पीठ दिखाकर नहीं जा सकता। जब तक महारानी उस जगह से नहीं जाएंगी, कोई जा नहीं सकता।
  22. शाही परिवार की महिलाओं को ठुड्डी न झुकानी होती है और ना ही उठानी। उन्हें जमीन के समानांतर रखनी होती है। 
  23. ब्रिटिश शाही फैमिली में कोई भी सदस्य मोनोपोली (Monopoly) नहीं खेल सकता। इसकी जानकारी एक बार खुद प्रिंस विलियम ने दी थी। 
  24. शाही परिवार राजनीतिक विचारधारा नहीं रखता। ना ही कोई राजनीतिक पद ग्रहण कर सकते हैं और सार्वजनिक रुप से राजनीति के बारे में कुछ बोलने की भी मनाही है।
  25. शाम 6 बजे के बाद शाही फैमिली की कोई भी विवाहित महिला किसी फंक्शन में शामिल हो रही हैं तो उन्हें हैट की बजाय टियारा पहनना होता है। ताकि बताया जा सके कि इस महिला की शादी हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें
Queen Elizabeth की शाही फैमिली में ऐसे-ऐसे नियम कि दंग रह जाएंगे आप, हर सदस्य को करना पड़ता है पालन

मौत के 10 दिन बाद होगा ब्रिटेन की महारानी का अंतिम संस्कार, जानें क्या है शाही परंपरा और प्रोटोकॉल

 

Share this article
click me!