Success Story: कभी दोस्तों से छिपकर पहुंचाते थे Swiggy ऑर्डर, आज खुद चलाते हैं Seafood बिजनेस

Published : Sep 29, 2026, 10:50 AM IST
Koushik Kharvi Success Story

सार

Koushik Kharvi Success Story: कभी दोस्तों से छिपकर Swiggy डिलीवरी करने वाले कौशिक खारवी की 9 साल पुरानी तस्वीरें चर्चा में हैं। जानिए Swiggy डिलीवरी ब्वॉय से कैसे पहुंचे अपने सीफूड बिजनेस तक।

Swiggy to Entrepreneur: बेंगलुरु के एंटरप्रेन्योर कौशिक खारवी की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कभी दोस्तों की नजर से बचकर स्विगी की डिलीवरी करने वाले कौशिक आज अपना सीफुड बिजनेस चला रहे हैं। उनकी पुरानी तस्वीरों ने मेहनत, संघर्ष और करियर बदलने की कहानी फिर सामने ला दी है।

जब डिलीवरी से ज्यादा लोगों की नजरों का डर था

करीब 9 साल पहले कौशिक खारवी ने जिंदगी के मुश्किल दौर में पार्ट-टाइम स्विगी डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम शुरू किया था। हाल ही में गूगल फोटोज में पुरानी यादें सामने आने के बाद उन्होंने उन दिनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इनमें उनका पुराना स्विगी आइडी कार्ड भी नजर आया।

कौशिक ने बताया कि उस समय उन्हें काम की मेहनत से ज्यादा इस बात की चिंता रहती थी कि अगर कोई परिचित उन्हें डिलीवरी करते देख लेगा तो क्या सोचेगा। उन्होंने लिखा, “9 years ago I used to hide from my friends while delivering Swiggy.” उनके मुताबिक, उन्हें डर था कि दोस्त उन्हें सिर्फ एक डिलीवरी करने वाले के तौर पर देखेंगे।

ये भी पढ़ें- Success Story: कौन हैं नव्या तुतेजा? स्कूल में ChatGPT बैन हुआ तो 17 की उम्र में बना डाला AI स्टार्टअप

Pickup Counter से शुरू हुआ सफर, वहीं तक नहीं रुका

इस कहानी का दिलचस्प हिस्सा यह है कि स्विगी के लिए डिलीवरी करते हुए कौशिक अक्सर बेंगलुरु के मशहूर सीफूड रेस्टोरेंट्स के पीकअप काउंटर पर जाते थे। उस समय शायद उन्होंने नहीं सोचा होगा कि एक दिन वह खुद इसी कारोबार में उतरेंगे। कई साल बाद उन्होंने अपना सीफूड वेंचर शुरू किया। आज वह “Mangalore in Bangalore” नाम से अपना कारोबार चला रहे हैं। यानी जिस काउंटर के बाहर वह कभी ऑर्डर लेने के लिए इंतजार करते थे, उसी सीफूड इंडस्ट्री में अब उनकी अपनी पहचान बन चुकी है।

ये भी पढ़ें- Success Story: TikTok पर एक-दूसरे को भेजती थीं अचार के वीडियो, फिर छोड़ी नौकरी और खड़ा कर दिया 81 करोड़ का बिजनेस

कौशिक ने स्विगी को भी दिया क्रेडिट

अपनी पोस्ट में कौशिक ने इस सफर का श्रेय कस्टमर्स, पार्टनर्स और अपनी पूरी टीम को दिया। उन्होंने स्विगी का भी शुक्रिया अदा किया, क्योंकि उनके मुताबिक मुश्किल दौर में इस काम ने उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया। कौशिक की पुरानी तस्वीरों और आज की पहचान के बीच का फर्क यही दिखाता है कि कोई काम छोटा नहीं होता, कभी-कभी वही अनुभव आगे की राह तैयार करते हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Success Story: कौन हैं नव्या तुतेजा? स्कूल में ChatGPT बैन हुआ तो 17 की उम्र में बना डाला AI स्टार्टअप
UPSC Success Story: ठुकराया ₹20 लाख का पैकेज, मां के साथ सब्जी बेचने वाला लड़का बना IPS