Hot Girl Pickles Success Story: TikTok पर Pickle Videos शेयर करने से शुरू हुआ सफर 81 करोड़ रुपये के स्टार्टअप तक कैसे पहुंचा। जानिए Hot Girl Pickles की पूरी कहानी।
Pickle Business Success Story: कभी-कभी बिजनेस आइडिया किसी बड़ी मीटिंग या मार्केट रिसर्च से नहीं, बल्कि दोस्तों के बीच शेयर किए जा रहे वीडियो से निकल आता है। अमेरिका की लेआ मार्कस और यासामन बख्तियार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दोनों 2023 में TikTok पर एक-दूसरे को लगातार अचार यानी Pickle से जुड़े वीडियो भेजती थीं। देखते-देखते यही मजाकिया आदत एक ऐसे बिजनेस आइडिया में बदल गई, जिसने कुछ ही समय में करोड़ों रुपये की कंपनी खड़ी कर दी।
नौकरी छोड़कर शुरू किया अपना फूड ब्रांड
मार्कस और बख्तियार ने 2022 में यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से ग्रेजुएशन किया था। 2023 की गर्मियों में दोनों ने अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला किया और साथ मिलकर फूड कंपनी शुरू करने पर काम शुरू किया। इसके लिए उन्होंने अपने USC के दोस्तों से सलाह ली, जो पहले से फूड बिजनेस चला रहे थे। साथ ही LinkedIn के जरिए इंडस्ट्री के लोगों से फंडिंग, सप्लाई और ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी हासिल की। इसी तैयारी के बाद उनकी कंपनी Good Girl Snacks सामने आई और फरवरी 2024 में इसका पहला प्रोडक्ट Hot Girl Pickles लॉन्च हुआ।
ये भी पढ़ें- IIT Placement 2026: IITs का बड़ा एक्शन! 22 कंपनियों पर 2 साल की रोक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
पहले ऑनलाइन बेचा, फिर बड़े स्टोर्स तक पहुंचाया
शुरुआत में कंपनी ने अपना प्रोडक्ट सीधे ग्राहकों को वेबसाइट के जरिए बेचा। इससे दोनों फाउंडर्स को यह समझने का मौका मिला कि लोग प्रोडक्ट को कितना पसंद कर रहे हैं और किस तरह की मांग सामने आ रही है।
इसके बाद उन्होंने बड़े रिटेल स्टोर्स का रुख किया। 2025 में Hot Girl Pickles को अमेरिका के चर्चित ग्रॉसरी स्टोर्स एरेवॉन और Whole Foods Market में बिक्री की मंजूरी मिली। कंपनी ने बाद में पारंपरिक जार के अलावा Grab-and-Go Pickle Packets भी पेश किए।
ये भी पढ़ें- मुर्गी पहले आई या अंडा? विज्ञान ने सुलझाई सदियों पुरानी पहेली, लेकिन जवाब इतना सीधा नहीं
सोशल मीडिया की भाषा बनी ब्रांड की पहचान
Good Girl Snacks की ब्रांडिंग भी सोशल मीडिया कल्चर से प्रभावित है। 'Hot Girl Walk' और 'Girl Dinner' जैसे ट्रेंडिंग शब्दों से प्रेरणा लेकर कंपनी ने ऐसा नाम और पैकेजिंग तैयार की, जो युवा ग्राहकों को ध्यान में रखती है। CNBC Make It के मुताबिक, कंपनी ने हाल में 3 मिलियन डॉलर की Seed Funding जुटाई और इसकी वैल्यूएशन 8.5 मिलियन डॉलर, यानी करीब 81 करोड़ रुपये आंकी गई।
अब दोनों फाउंडर्स सिर्फ अचार तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। उनका लक्ष्य इसी ब्रांड को आगे बढ़ाते हुए नए स्नैक्स और दूसरे फूड कैटेगरी में प्रोडक्ट लॉन्च करना है। यानी TikTok पर शुरू हुई एक छोटी-सी दिलचस्पी अब एक बड़े फूड ब्रांड में बदल चुकी है।
