MPBSE 10th-12th Exam 2022 Dates: अब 13 फरवरी से एमपी बोर्ड की परीक्षाएं, जानें हर एक डिटेल्स

Published : Nov 06, 2022, 09:48 AM IST
MPBSE 10th-12th Exam 2022 Dates: अब 13 फरवरी से एमपी बोर्ड की परीक्षाएं, जानें हर एक डिटेल्स

सार

एमपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख में बदलाव कर दिया है। बोर्ड के सदस्यों की आपत्ति के बाद यह फैसला लिया गया है। बोर्ड के सदस्यों का मानना है कि कोर्स कंप्लीट न होने की स्थिति में छात्रों के रिजल्ट पर वितरीत असर पड़ सकता है।

करियर डेस्क : एमपी में अगले साल होने जा रहीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं-12वीं की तारीखों (MPBSE 10th-12th Exam 2022 Dates) का ऐलान कर दिया है। मार्च से 10वीं और12वीं की परीक्षाएं होने जा रही हैं। संशोधित आदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इसकी जानकारी दी है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) ने भी ट्वीट के जरिए यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 1 मार्च, 2022 से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। जो 31 मार्च 2022 तक चलेंगी। उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी लिखा कि इस बार भी बोर्ड की परीक्षाएं तय समय पर शुरू हो रही हैं। फरवरी से प्रैक्टिकल एग्जाम्स होंगे।

10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कब से
शिक्षा मंडल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, फरवरी में प्रैक्टिकल परीक्षाओं की शुरुआत होगी। इसके बाद मार्च में बोर्ड की लिखित परीक्षाएं होंगी। आदेश के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी और 28 फरवरी, 2023 तक चलेंगी। इसके बाद थ्योरी के पेपर शुरू हो जाएंगे। जिसकी तारीख 1 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 है। इन परीक्षाओं का टाइम-टेबल ( MP Board Time Table) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि इस बार होने जा रहे बोर्ड एग्जाम में 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

एमपी बोर्ड एग्जाम की डेट्स
प्रैक्टिकल परीक्षाएं- 13 फरवरी, 2023 से 28 फरवरी, 2023 तक
थ्योरी परीक्षाएं- 1 मार्च, 2023 से 31 मार्,च 2023 तक

क्यों बदली गई परीक्षा की तारीख
बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से 3 अक्टूबर, 2022 को बताया गया था कि हाईस्कूल और हायर सेकंडरी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 फरवरी से 25 मार्च, 2023 के बीच और थ्योरी एग्जाम 15 फरवरी से 20 मार्च, 2023 तक होंगी लेकिन बोर्ड में शामल कुछ सदस्यों ने इसको लेकर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद इन तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। बोर्ड सदस्यों का कहना है कि इतनी जल्दी कोर्स ही कंप्लीट नहीं हो पाएगा।

इसे भी पढ़ें
NMMSS 2022 : नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप के आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 15 नवंबर तक करें अप्लाई

खुशखबरी ! यूपी के स्कूलों में होंगी 20 हजार भर्तियां, सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस


 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर