महाराष्ट्र में फिर से खुल गए स्कूल, डेढ़ साल बाद कक्षा में पहुंचे छात्र, ये शर्तें होंगी अनिवार्य

Published : Oct 04, 2021, 01:34 PM IST
महाराष्ट्र में फिर से खुल गए स्कूल, डेढ़ साल बाद कक्षा में पहुंचे छात्र, ये शर्तें होंगी अनिवार्य

सार

शहरी क्षेत्र में स्कूल आठवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए और ग्रामीण क्षेत्र  में पांचवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए खोले जाएंगे। महाराष्ट्र सहित मुंबई में स्कूल खुलने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया। 

करियर डेस्क. कोरोना वायरस (Covid-19) के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों को एक बार फिर से खुल गए हैं। महाराष्ट्र में करीब डेढ़ साल बाद आठवीं से 12वीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं। सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने राज्य सरकार (Maharashtra Government) द्वारा दिए गए नियमों का पालन करने की अपील की है। राज्य सरकार ने इससे पहले महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में स्कूल शुरू करने का फैसला किया था।

 

 

शहरी क्षेत्र में स्कूल आठवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए और ग्रामीण क्षेत्र  में पांचवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए खोले जाएंगे। महाराष्ट्र सहित मुंबई में स्कूल खुलने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया लेकिन लेकिन अभिभावकों में अभी भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर दुविधा दिखाई दे रही है। 

कौन से नियम करने होंगे फॉलो
स्कूल खोल तो दिए गए हैं लेकिन सभी स्कूलों को कुछ नियमों का पालन करना होगा। एक बेंच पर एक विद्यार्थी के बैठ सकेगा। अभी छात्र स्कूल आ सकता है जिसके पैरेंट्स ने अनुमति दी होगा। अगर सभी विद्यार्थी स्कूल आने को तैयार हैं तो एक दिन का गैप रखते हुए स्कूल खोले जाएंगे। एक दिन में केवल 15 से 20 विद्यार्थियों को एंट्री मिलेगी और सबसे जरूरी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

इसे भी पढ़ें- 5वीं से 12वीं पास वालों के लिए मौका, 4 अक्टूबर को देशभर के 400 स्थानों में होगी भर्ती, यहां देखें डिटेल्स

सुरक्षा को लेकर चिंता
स्‍कूलों को फिर से खोलने के फैसले से कई मां बाप अपने बच्‍चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित भी हैं। महाराष्‍ट्र में पिछले साल मार्च में स्‍कूलों को बंद किया गया था। हालांकि अब कई बच्‍चे लगातार घर में रहकर परेशान हो चुके हैं, जिन्‍हें स्‍कूल जाने का काफी समय से इंतजार था।    

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!