अब इंसान के अंदर भेजे जाएंगे रोबोट्स, इस गंभीर बीमारी का करेंगे इलाज, जानें किनके लिए होगी फायदेमंद

Published : May 09, 2022, 07:42 PM IST
अब इंसान के अंदर भेजे जाएंगे रोबोट्स, इस गंभीर बीमारी का करेंगे इलाज, जानें किनके लिए होगी फायदेमंद

सार

कंपनी के द्वारा पहले भेड़ों और सुअरों पर इस रिसर्च का प्रयोग किया जा चुका है। माइक्रो रोबोट्स बुलेट की तरह एक छोटे मेटल सिलेडर की तरह दिखाई देते हैं।

ट्रेंडिंग डेस्क. साइंस हर दिन कुछ ना कुछ नया करता है। आपने राबोट्स के बारे में कई बार सुना होगा। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि रोबाट्स अब आपके दिमाग के अंदर भेजे जाएंगे।  दरअसल, इंसान की मेंटली बामारियों को ठीक करने के लिए ऐसा प्रयोग किया जा रहा है। अमेरिका के कैलिफोर्निया की बायोनॉट लैब् इस तरह का प्रयोग कर रही है कि अब रोबाट्स का इंजेक्शन के सहारे इंसान के दिमाग में भेजा जाए। ऐसा करने के लिए कंपनी जुटी हुई है। कंपनी का कहना है कि इस प्रयोग को दो साल बाद क्लिनिकल ट्रायल किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, ये रोबोट्स माइक्रो आकार के हैं। माइक्रो रोबोट्स बुलेट की तरह एक छोटे मेटल सिलेडर की तरह दिखाई देते हैं। बायोनॉट लैब्स के सीईओ माइकल शपिगेलमाकर ने बताया कि ये रोबोट्स इतने छोटे आकार के हैं कि इन्हें इंसान के शरीर में भेजने के लिए इंजेक्शन का सहारा लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस माइक्रोरोबाट्स का उदाहरण फिल्म फंटास्टिक वोएज है। हालांकि उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में रिसर्च की जा रही है। 

किसने बनाया
माइक्रोरोबोट्स को बायोनॉट लैब्स और जर्मनी के मैक्स प्लांक रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक साथ मिलकर तैयार किया है। इस रोबाट्स को तैयार करने में ऐसी एनर्जी का उपयोग किया गया है जो इंसान के शरीर के लिए नुकसान दायक नहीं हो। इसके लिए मैग्नेटिक एनर्जी का प्रयोग किया गया है। वहीं, इस रोबोट्स को लेकर न्यूज एजेंसी AFP ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इससे डैंडी-वॉकर सिंड्रोम का इलाज भी किया जा सकेगा। बता दें कि यह एक ऐसी बीमारी है जो बच्चे के जन्म के साथ होती है। इस बामारी के कारण इंसान के दिमाग और शरीर का संतुलन सही तरीके से नहीं बैठ पाता है। 

जानवरों पर किया गया है ट्रायल
सीईओ माइकल शपिगेलमाकर  ने बताया कि कंपनी के द्वारा पहले भेड़ों और सुअरों पर इस रिसर्च का प्रयोग किया जा चुका है। जानवरों पर किए गए ट्रायल के रिजल्ट ये बताते हैं कि यह इंसान के दिमाग के लिए भी सही है और यह इंसानों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।

इसे भी पढ़ें- खाने का पैकेट खोलते ही निकली ऐसी चीज की हैरान रह गए कस्टमर, होटल को करना पड़ा बंद 

इसे भी पढ़ें- कैलिफ़ोर्निया पुलिस को पंजाबियों ने जमकर नचाया, शिकायत पर कार्रवाई छोड़ किया जोरदार भांगड़ा, देखें वीडियो

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!