Microsoft से मिले रिजेक्शन ने बदल दी जिंदगी... अमेरिका में अपना ऑफिस दिखाया, माता-पिता की आंखों में दिखा गर्व

Published : Jul 29, 2026, 06:24 PM IST
Microsoft India Rejection Viral Story

सार

Microsoft India Rejection Viral Story: सोशल मीडिया पर एक टेक प्रोफेशनल का पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया कि कैसे Microsoft India से रिजेक्शन के बाद उसकी किस्मत बदली। पढ़ें सफलता की वायरल स्टोरी।

Viral X Post: कई बार जिंदगी का सबसे बड़ा झटका ही इंसान को उस मंजिल तक पहुंचा देता है, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होता। एक भारतीय प्रोफेशनल प्राचीति पारकर की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। X.Com पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि अगर कुछ साल पहले Microsoft India में उनका चयन हो गया होता, तो शायद वह कभी अमेरिका नहीं आतीं। उनका प्लान साफ था कि भारत में नौकरी मिलते ही वह अमेरिका का सपना छोड़ देतीं। लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था।

एक रिजेक्शन ने बदल दी पूरी जिंदगी

युवती ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि Microsoft India से मिले रिजेक्शन ने उस समय जरूर निराश किया था, लेकिन उसी फैसले ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। भारत में नौकरी न मिलने के बाद उन्होंने अमेरिका जाने का फैसला कायम रखा। यही फैसला आगे चलकर उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। आज वह अमेरिका के वॉशिंगटन में एक बड़ी टेक कंपनी में काम कर रही हैं और अपने प्रोफेशनल सफर को पीछे मुड़कर देखने पर महसूस करती हैं कि कभी-कभी असफलता ही नई संभावनाओं के दरवाजे खोलती है।

ये भी पढ़ें- ₹35 लाख की IT जॉब छोड़ी, अब कंटेंट क्रिएशन से साल में ₹1 करोड़ से ज्यादा कमा रहा यह कपल

जब माता-पिता पहली बार पहुंचे बेटी के ऑफिस

इस कहानी का सबसे भावुक हिस्सा तब सामने आया, जब वह अपने माता-पिता को पहली बार अपने ऑफिस लेकर गईं। विशाल ऑफिस कैंपस, आधुनिक सुविधाएं और वहां का माहौल देखकर उनके माता-पिता बेहद प्रभावित हुए। उनके चेहरे पर दिख रही खुशी और गर्व ने बेटी के लिए उस पल को बेहद खास बना दिया। युवती ने बताया कि वह अक्सर मजाक में अपने माता-पिता से पूछती हैं, "क्या आप मुझ पर गर्व करते हैं?" लेकिन इस बार उन्हें कुछ पूछने की जरूरत ही नहीं पड़ी। माता-पिता की मुस्कान ने बिना कुछ कहे हर सवाल का जवाब दे दिया। नीचे देखें वायरल पोस्ट-

 

 

ये भी पढ़ें- Free Trial के पीछे छिपा AutoPay का जाल! मां का UPI चेक करते ही बेटे को लगा बड़ा झटका

सफलता का सबसे बड़ा इनाम बना परिवार का गर्व

करियर में अच्छी नौकरी, बेहतर सैलरी और विदेश में काम करने का मौका निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धियां हैं, लेकिन इस प्रोफेशनल के लिए सबसे कीमती पल वह था, जब उन्होंने अपने माता-पिता की आंखों में अपने लिए गर्व देखा। यही एहसास उनके पूरे संघर्ष को सार्थक बना गया।

हर रिजेक्शन असफलता नहीं, नई शुरुआत भी हो सकती है

यह कहानी याद दिलाती है कि हर रिजेक्शन को अंत मान लेना सही नहीं होता। कई बार जिस मौके के छूट जाने का दुख होता है, वही भविष्य में बेहतर अवसरों का रास्ता खोल देता है। सही समय पर लिया गया फैसला, धैर्य और लगातार मेहनत इंसान को वहां पहुंचा सकती है, जहां पहुंचने की उसने कभी कल्पना भी नहीं की होती।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कंपनी ने 'खराब परफॉर्मेंस' बताकर निकाला, महिला ने कोर्ट में धो डाला और जीत भी गई...
NEET UG 2026 Counselling: मेडिकल एडमिशन में बड़ा बदलाव, अब अपग्रेड के लिए कॉलेज नहीं जाना होगा, MCC के नए नियम