Miss Universe 2026: फाइनल में नेताओं को लेकर पूछा गया था कौन सा सवाल? जिसके जवाब ने जेनिफर बैरेटो को बनाया मिस यूनिवर्स

Published : Nov 25, 2026, 12:53 PM ISTUpdated : Nov 25, 2026, 12:55 PM IST

Miss Universe 2026 Final Question: मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब जेनिफर बैरेटो ने जीत लिया है। जानिए फाइनल में पूछा गया वो आखिरी सवाल कौन सा था और जेनिफर बैरेटो ने क्या जवाब दिया, जिसने उन्हें दुनिया की नई मिस यूनिवर्स बना दिया।

PREV
14
Miss Universe 2026 Winner जेनिफर बैरेटो

मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता के 75वें संस्करण में 116 देशों और क्षेत्रों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लेकिन फाइनल में पहुंचने के बाद सिर्फ खूबसूरती और आत्मविश्वास ही नहीं, बल्कि एक अहम सवाल का जवाब भी जीत का आधार बना। जेनिफर ने अपने जवाब में नेतृत्व के साथ संवेदनशीलता और दूसरों के प्रति सहानुभूति को जरूरी बताया।

24
क्या था मिस यूनिवर्स 2026 का आखिरी सवाल?

फाइनल के टॉप-5 राउंड में सभी प्रतियोगियों से एक ही सवाल पूछा गया था, 'What does the world need most from its leaders right now?' यानी दुनिया को इस समय अपने नेताओं से सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है?

इस सवाल के जवाब में जेनिफर बैरेटो ने कहा कि दुनिया को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने वाले हों। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि आज लोग अक्सर दूसरों को जज करते हैं और उन पर सवाल उठाते हैं। ऐसे में एक अच्छे नेता को अपने मूल्यों पर मजबूती से खड़ा रहना चाहिए, दूसरों के सामने मिसाल पेश करनी चाहिए और बेहतर मानक स्थापित करने की कोशिश करनी चाहिए।

उनके जवाब का सबसे अहम संदेश था कि नेतृत्व का मतलब सिर्फ अधिकार या पद हासिल करना नहीं, बल्कि लोगों की जरूरतों को समझना और उनके लिए सही कदम उठाना भी है।

34
जेनिफर बैरेटो की सोच बनी जीत की वजह?

27 वर्षीय जेनिफर बैरेटो प्यूर्टो रिको की रहने वाली हैं। उनका पूरा नाम जेनिफर अब्रेउ मोरा बैरेटो बताया गया है। उनकी पहचान सिर्फ एक मॉडल और ब्यूटी क्वीन के तौर पर नहीं है। उन्होंने साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन के साथ साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में मास्टर डिग्री भी हासिल की है। जेनिफर का काम घरेलू हिंसा की रोकथाम, बच्चों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और संकट से गुजर रहे परिवारों की मदद से जुड़ा रहा है। वह अमेरिकी रक्षा विभाग के Family Advocacy Program से भी जुड़ी रही हैं, जहां उन्होंने एजुकेटर और क्राइसिस रिस्पॉन्डर के रूप में काम किया।

44
सिर्फ खूबसूरती नहीं, सोच और सामाजिक जिम्मेदारी भी बनी पहचान

जेनिफर की जीत को उनके जवाब और सामाजिक काम के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। उन्होंने मंच पर जिस सहानुभूतिपूर्ण नेतृत्व की बात की, वह उनके मनोविज्ञान और सामाजिक कार्य के अनुभव से भी जुड़ती है। यही वजह है कि उनका जवाब महज प्रतियोगिता का औपचारिक उत्तर नहीं लगा, बल्कि उनके काम और सोच को भी सामने लाया। 24 नवंबर को सैन जुआन में हुए फाइनल में मैक्सिको की फातिमा बॉश ने जेनिफर को मिस यूनिवर्स 2026 का ताज पहनाया। इसके साथ ही प्यूर्टो रिको को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छठी बार जीत मिली।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories