कितनी पढ़ी-लिखी हैं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज मेजो? लॉ की पढ़ाई से ताज तक का सफर

Published : Aug 24, 2026, 04:42 PM IST
Kaziah Liz Mejo Education

सार

Miss Universe India 2026 Kaziah Liz Mejo Education: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज मेजो कितनी पढ़ी-लिखी हैं? जानिए उनकी एजुकेशन, लॉ की पढ़ाई, करियर और इंटरेस्टिंग लाइफ स्टोरी।

Kaziah Liz Mejo Education: 19 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने वाली केरल की केजिया लिज मेजो सुर्खियों में हैं। जयपुर में हुए ग्रैंड फिनाले में 52 प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर उन्होंने यह ताज अपने नाम किया। अब नवंबर में वह प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस बीच जानिए केजिया लिज मेजो कितनी पढ़ी-लिखी हैं और मॉडलिंग के साथ उनकी जिंदगी की रोचक बातें।

केजिया लिज मेजो का शानदार एजुकेशन क्वालिफिकेशन?

केजिया लिज मेजो का जन्म साल 2007 में हुआ और उनका बचपन अबू धाबी, यूएई में बीता। एमिरेट्स नेशनल स्कूल, सेंट जोसेफ्स स्कूल और अबू धाबी इंडियन स्कूल से पढ़ाई की है। फिलहाल वह लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और इसी के साथ मॉडलिंग व पेजेंट वर्ल्ड में भी एक्टिव हैं। यानी उनकी पहचान सिर्फ ब्यूटी पेजेंट विनर तक सीमित नहीं है। पढ़ाई के साथ उन्होंने कम उम्र में ही मंच, कैमरा और पब्लिक अपीयरेंस का अनुभव हासिल करना शुरू कर दिया था।

17 साल की उम्र में जीता था पहला बड़ा खिताब

केजिया का पेजेंट करियर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 से शुरू नहीं हुआ। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 साल की उम्र में उन्होंने मिस टीन दिवा 2024 का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने 2025 में भारत की ओर से मिस टीन इंटरनेशनल में हिस्सा लिया और फर्स्ट रनर-अप रहीं। साल 2026 में उन्होंने मिस यूनिवर्स केरल का ताज भी जीता। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब हासिल करना उनके अब तक के सफर की सबसे बड़ी उपलब्धि बन गया।

ये भी पढ़ें- 9-to-5 नौकरी को कोसने वालों को महिला ने दिया रियलिटी चेक, पूछ लिया ये सीधा सवाल

डांस से एक्टिंग तक, कई हुनर हैं केजिया के पास

केजिया लिज मेजो की दिलचस्पी सिर्फ पढ़ाई और मॉडलिंग तक नहीं है। मिस टीन दिवा की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, उन्होंने करीब 12 साल तक क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ली है। इसके अलावा उन्हें गायन में भी रुचि है और वह ड्रम्स और वायलिन बजाना जानती हैं। पब्लिक स्पीकिंग और एक्टिंग में भी उन्होंने हाथ आजमाया है। उन्होंने मलयालम फिल्म शाइलॉक से एक्टिंग में डेब्यू किया था।

ये भी पढ़ें- हार्वर्ड ग्रेजुएट दीपक रामोला ने बताया आवाज को लेकर बुलिंग का दर्द, टीचर की एक बात ने बदल दी सोच

मिस यूनिवर्स इंडिया का राष्ट्रीय खिताब जीतने वाली केरल की पहली महिला

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीतकर केजिया ने एक खास रिकॉर्ड भी बनाया है। वह मिस यूनिवर्स इंडिया का राष्ट्रीय खिताब जीतने वाली केरल की पहली महिला बनी हैं। अब उनके सामने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करने की चुनौती है। जयपुर में हुए फिनाले में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन जूरी की अगुवाई कर रही थीं। पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया विजेता उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली भी निर्णायक मंडल का हिस्सा थीं। अब केजिया की नजर नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता पर है। 19 साल की यह लॉ स्टूडेंट अब पढ़ाई, मॉडलिंग और पेजेंट के अनुभव को साथ लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की उम्मीद बनकर उतरेंगी।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

9-to-5 नौकरी को कोसने वालों को महिला ने दिया रियलिटी चेक, पूछ लिया ये सीधा सवाल
हार्वर्ड ग्रेजुएट दीपक रामोला ने बताया आवाज को लेकर बुलिंग का दर्द, टीचर की एक बात ने बदल दी सोच