MP Board में छात्रों को को कैसे मिलेगा बोनस अंक, जानें इस बार कैसी होगी मार्किंग स्कीम

Published : Apr 09, 2022, 09:11 AM IST
MP Board में छात्रों को को कैसे मिलेगा बोनस अंक, जानें इस बार कैसी होगी मार्किंग स्कीम

सार

बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा अभी रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। । मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल महीने के तीसरे या चौथे सप्ताह में बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। 

करियर डेस्क. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाना है। इस बार दोनों क्लास में शामिल हुए करीब 18 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट को ऑनलाइन मोड में  आधिकारिक वेबसाइट  mpbse.nic.in व mpresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अप्रैल महीने के तीसरे या चौथे सप्ताह में बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। छात्रों को इस बार बोर्ड के द्वारा बोनस अंक भी दिया जाएगा। आइए जानते हैं इस बार कैसी है बोर्ड की मार्किंग स्कीम।

इसे भी पढ़ें- tricky questions: कौन सा शहर एक दिन के लिए बना था भारत की राजधानी, जानें क्या है इसका जवाब

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉपी के मूल्यांकन के दौरान पाया गया है कि 6 सब्जेक्ट के कुछ सवाल गलत थे। ऐसे में यह फैसला लिया गया है कि जो सवाल गलत थे उनके पूरे नंबर छात्रों को दिए जाएंगे। अगर किसी छात्र ने इन सवालों को हल नहीं भी किया है तो उसके नंबर छात्र को दिए जाएंगे।

किस क्लास के सब्जेक्ट में गलत सवाल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10वीं क्लास के 6 सब्जेक्ट के कुछ सवाल गलत थे। 10वीं क्लास के गणित सब्जेक्ट के पेपर में सबसे ज्यादा गलत सवाल हैं इस कारण से छात्रों को इसके लिए बोनस अंक दिए जाएंगे। इस बारे में कॉपी चेक कर रहे टीचर्स को भी जानकारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें- कम फीस में कर सकते हैं ये 5 शॉर्ट टर्म कोर्स, 10वीं क्लास के बाद मिलेगी 25 से 30 हजार रुपए तक की जॉब

बोनस में कितने अंक मिलेंगे
बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा ये साफ किया गया गया है कि छात्रों को बोनस अंक सवाल के हिसाब से दिया जाएगा। इसका मतलब है कि सवाल जितने नंबर का था उतने ही अंक छात्र को दिए जाएंगे। मान लीजिए कि जो सवाल गलत था और वह 1 नंबर का था तो छात्र को उस सवाल के बदले में केवल एक ही नंबर दिया जाएगा। 

किस आधार पर मिलेंगे मार्क्स 
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा इस इस बार छात्रों को नंबर कैसे दिए जाएंगे इसकी भी जानकारी शेयर की गई है। नोटिस के अनुसार, एमपी बोर्ड इस थ्योरी विषयों के लिए 80 नंबर दिए जाएंगे। 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों को 20 नंबर प्रोजक्ट वर्क यानी की प्रैक्टिल के मार्क्स दिए जाएंगे।

पहले किस क्लास का रिजल्ट आएगा?
10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि पहले किस क्लास का रिजल्ट आएगा। बता दें कि बोर्ड के द्वारा अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि पहले किस क्लास का रिजल्ट जारी किया जाएगा। जबकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी करने को लेकर अभी तक बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है कि रिजल्ट कब जारी किया जाएगा।  
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!