
MP Board Class 5th 8th Result 2026 Out: मध्य प्रदेश के कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट (MP Board 5th Result 2026) और एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट (MP Board 8th Result 2026) आज, 25 मार्च को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। इस साल 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था और अब सभी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP) ने दोपहर 1:30 बजे रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो गया है, जहां से छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। अगर आपने भी इस साल MP Board Class 5 या MP Board Class 8 की परीक्षा दी है, तो अब आप अपने रोल नंबर या समग्र आईडी के जरिए आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। MP Board Class 5 8 रिजल्ट 2026 चेक करने का तरीका और डायरेक्ट लिंक नीचे भी उपलब्ध है।
MP Board Class 5 8 Result 2026 Direct Link
मध्य प्रदेश बोर्ड आरएसकेएमपी कक्षा 8 पास प्रतिशत की बात करें, तो कुल 93.83% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं कक्षा 5वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.14% है।
छात्र अपना रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर ही चेक करें। यही एक ऑफिशियल पोर्टल है, जहां रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है।
रिजल्ट देखने के लिए आपके पास इनमें से कोई एक डिटेल होना जरूरी है-
इस साल MP Board 5th और 8th परीक्षा में रिकॉर्ड संख्या में छात्र शामिल हुए। जिसमें-
MP Board 5th और 8th रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ सकता है, जिससे साइट स्लो हो सकती है। ऐसे में थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें। पेज को रिफ्रेश करें। अपना इंटरनेट कनेक्शन चेक करें।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।