MPSC Result 2019: मेन एग्जाम का संशोधित रिजल्ट जारी, कैंडिडेट्स ऐसे देख सकते हैं अपने मार्क्स

Published : Sep 29, 2021, 03:47 PM IST
MPSC Result 2019: मेन एग्जाम का संशोधित रिजल्ट जारी, कैंडिडेट्स ऐसे देख सकते हैं अपने मार्क्स

सार

जनरल कैटगरी के लिए कट-ऑफ मार्क्स 555 अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि एससी और एसटी कैंडिडेट्स के लिए कट-ऑफ 503 और 527 है।

करियर डेस्क. महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) मेन एग्जाम (mains exam 2019) का रिजल्ट पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद फिर से घोषित कर दिया गया है। जो कैंडिडेट्स एमपीएससी-2019 के मेन एग्जाम में शामिल हुए थे वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर संशोधित रिजल्ट देख सकते हैं। पुरुष कैंडिडेट्स  में प्रसाद चौगुले और महिला कैंडिडेट्स मानसी पाटिल ने पहला स्थान हासिल किया है। रिजल्ट चेक करने के लिए इस लिंक में क्लिक करें। आइए जाने हैं आप अपने मार्क्स कैसे देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Upsc Interview: भारतीय नौ सेना के जहाजों में INS क्यों लिखा जाता है? क्या आप सोच सकते हैं इसका जवाब

जनरल कैटगरी के लिए कट-ऑफ मार्क्स 555 अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि एससी और एसटी कैंडिडेट्स के लिए कट-ऑफ 503 और 527 है। ये परीक्षा परीक्षा 15 से 23 जुलाई, 2019 तक राज्य के विभिन्न एग्जाम सेंटर में आयोजित की गई थी। मेरिट सूची में प्रत्येक योग्य कैंडिडेट्स के लिए रोल नंबर, कैंडिडेट्स का नाम, कैटगरी, मार्क्स और सिफारिश की टिप्पणी शामिल है। मेरिट सूची डाउनलोड करने और एमपीएससी रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपना मार्क्स
सबसे पहले महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर विजिट करें।
होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन पर जाएं। 
07/2019- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2019- संशोधित मेरिट सूची के लिंक पर क्लिक करें।
संशोधित मेन एग्जाम के रिजल्ट और मेरिट लिस्ट देखें।
आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- एयर होस्टेस की सैलरी कितनी होती है, क्यों कहा जाता है इसे ग्लैमरस जॉब, सिर्फ लड़कियों को ही मिलती है नौकरी

420 पोस्ट के लिए एमपीएससी परिणाम 2019 घोषित कर दिया गया है। हालांकि, चयन सरकारी स्तर पर कैंडिडेट्स की पात्रता की जांच के अधीन है। वहीं, राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने अपने एक ट्वीट के जरिए एमपीएससी 2019 के टॉपर्स को बधाई दी। जिन कैंडिडेट्स को फाइनल रिजल्ट रिकमेंड नहीं किया गया है उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में अंकों को सत्यापित करना होगा। ऐसे कैंडिडेट्स 10 दिनों के भीतर आयोग को निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी