
कॉर्पोरेट की दुनिया में टिके रहना बहुत मुश्किल काम है। आप कितनी भी मेहनत कर लें, कई बार बात नहीं बनती। बहुत से लोग मानते हैं कि यहां टिकने के लिए कुछ ट्रिक्स आजमाने पड़ते हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई की एक लड़की बता रही है कि कॉर्पोरेट वर्ल्ड में कैसे सर्वाइव करें। संस्कृति शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसका टाइटल है, 'बिना आपा खोए कॉर्पोरेट जॉब में कैसे टिके रहें'। वीडियो की शुरुआत में संस्कृति बताती हैं कि अगला शुक्रवार उनका आखिरी वर्किंग डे है।
1. अपनी सारी छुट्टियां जरूर लें
संस्कृति की पहली सलाह है कि कंपनी से मिलने वाली पेड लीव (Paid Leave) बिना किसी झिझक के लेनी चाहिए। छुट्टी लेने में कोई गिल्ट महसूस करने की जरूरत नहीं है। वह कहती हैं कि अगर ये छुट्टियां अगले साल के लिए आगे नहीं बढ़ाई जा सकतीं या इनके बदले पैसे नहीं मिलते, तो इन्हें जरूर खत्म करना चाहिए।
2. कॉर्पोरेट भाषा सीखें और हमेशा बिजी दिखें
संस्कृति का दूसरा सुझाव है कि नौकरी सीखने से पहले कॉर्पोरेट भाषा सीखनी चाहिए। अगर आपको किसी चीज के बारे में नहीं पता, तो सीधे 'नहीं पता' कहने के बजाय 'वर्क इन प्रोग्रेस' (Work in progress) या 'लेट मी चेक एंड गेट बैक टू यू' (Let me check and get back to you) कहना सीखें। साथ ही, ऑफिस में कभी भी खाली बैठे न दिखें। ऐसा हुआ तो आपके सिर पर और काम डाल दिया जाएगा।
3. आलोचना को दिल पर न लें
कॉर्पोरेट लाइफ में आलोचना यानी क्रिटिसिज्म आम बात है। इससे निपटने के लिए खुद को मजबूत बनाना होगा। गलतियों को सुधारें और आगे बढ़ें। ऑफिस की आलोचना को अपने वीकेंड खराब करने का मौका न दें।
कई लोगों ने संस्कृति की बातों से सहमति जताते हुए कमेंट्स किए हैं। कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि उन्हें यह वीडियो पहले देखना चाहिए था।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।